सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक और आरामदायक समय लाता है। सर्दियों में खानपान भी बहुत जमकर होता हैं। इस मौसम में गजक, रेवड़ी, गुड़ के लड्डू और कई तरह की मिठाइयां खाई जाती हैं, ताकि शरीर अंदर से गर्म रह सके। सर्दियों में हमारा खानपान सीधे तौर पर हमारी सेहत पर असर डालता है। इस मौसम में खाई जाने वाली कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होती हैं, तो वहीं कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
सर्दियां देश में दस्तक दे चुकी हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, उन 5 चीजों के बारे में, जिसका सेवन आपको भूलकर नहीं करना चाहिए। इस विषय पर ज्यादा जानकारी दे रहे हैं SAAOL हार्ट इंस्टीट्यूट के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ. बिमल छाजेड़।
सर्दियों में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - Top Winter Foods to Avoid for a better health
डॉ. बिमल छाजेड़ की मानें, तो सर्दियों में उन चीजों को खाने से बचना चाहिए, जिसकी तासीर ठंडी होती है। सर्दियों में ठंडे तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से सर्दी, खांसी, जुकाम और संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या अनियमित पीरियड्स से महिलाओं में हार्ट की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें सही जवाब
1. ठंडी और बर्फीली चीजें
सर्दियों के मौसम में ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। सर्दियों में इन चीजों का सेवन करने से सर्दी, खांसी, जुकाम और गले की खराश की समस्या होती है। आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें शरीर का तापमान कम करती हैं, जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में इस एक बात से परेशान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'कभी-कभी बहुत बुरा लगता है'
2. डीप फ्राई खाद्य पदार्थ
सर्दियों में अक्सर लोग कचौड़ी, पकौड़ी, ब्रेड, पूरियां और समोसे शौक से खाते हैं। सर्दी का मौसम है, तो इस तरह की चीजें खाने का मन भी करता है। लेकिन सर्दियों में डीप फ्राई खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड में हमारा शरीर धीमा काम करता है, जिससे भारी और तैलीय भोजन पचाने में कठिनाई होती है। इससे गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः Heart Health: दिल के लिए फायदेमंद हैं ये विटामिन्स और मिनरल्स, डाइट में जरूर करें शामिल
3. कैफीन का सेवन
सर्दियों में शरीर को गर्म करने के लिए अक्सर लोग दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं। ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। कैफीन हमारे शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। इसकी वजह से स्किन ड्राईनेस और बालों से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
4. ज्यादा मात्रा में मीठा खाना
सर्दियों में कई प्रकार की सब्जियां आती हैं, इसकी वजह से लोग गाजर का हलवा, मूंग का हलवा और कई तरह की मीठी चीजें खाते हैं। ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इसकी वजह से डायबिटीज और वजन बढ़ने की परेशानी देखी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः योग और वीगन डाइट है CJI DY Chandrachud का फिटनेस सीक्रेट, खुद शेयर कर बताया राज
5. जंक फूड
सर्दियों में बाहर का प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से बचें। इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर देते हैं। इसकी वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
इसे भी पढ़ेंः एक्टर मोहसिन खान को 31 की उम्र में फैटी लिवर की वजह से आया था हार्ट अटैक, जानें क्या है दोनों में कनेक्शन?
निष्कर्ष
सर्दियों का मजा लेने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए ऊपर बताई गई चीजों को खाने से बचें। सर्दियों में जहां तक संभव हो, ताजे फल और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं।