
स्वास्थ्य और सेहत के लिहाज से साल 2021 बड़ा मुश्किल भरा साल माना जायेगा। 2021 लगभग खत्म होने वाला है लेकिन साल भर कोरोना की चपेट में बीत जाने के बाद अब अंत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच साल 2021 में पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी थीं जो ज्यादा हावी रहीं। कोरोना संक्रमण के बीच भले ही लोगों की ध्यान इन समस्याओं की तरफ नहीं गया हो लेकिन पुरुषों के स्वास्थ्य के लिहाज से इस साल कई ऐसी समस्याएं उभर के सामने आयीं जो चिंताजनक थीं। साल 2021 में पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ प्रमुख समस्याएं ये थीं जिनके प्रति लोगों को सावधान जरूर रहना चाहिए।
साल 2021 में पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी मुख्य समस्याएं (Top Men's Health Issues In 2021)
पुरुषों के स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2021 चेतावनी वाला साल कहा जा सकता है। क्योंकि इस साल कुछ ऐसी समस्याएं देखने को मिली जो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। पुरुषों में साल 2021 के दौरान हार्ट अटैक से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा है। ऐसे में आपको आने वाले साल में इन बीमारियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। खानपान, जीवनशैली और खराब आदतों में सुधार कर आप इन समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आइये जानते हैं 2021 के दौरान पुरुषों में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा देखी गईं।
1. दिल से जुड़ी बीमारियां (Heart Disease)
साल 2021 में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिले हैं। इस साल बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की समस्या देखने को मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी पुरुषों में तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जाहिर की है। ऐसे में आपको आने वाले साल में खुद को दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए खानपान, जीवनशैली और शारीरिक व्यायाम आदि पर ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : एल्कोहल की लत कैसे डालती है पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर? जानें डॉक्टर से
2. अवसाद और आत्महत्या जैसी मानसिक समस्याएं (Mental Health Issues)
इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों में मानसिक समस्याएं बढ़ी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं और काफी संख्या में लोग अवसाद और आत्महत्या के शिकार हुए है। इस मामले में भारतीय फिल्म जगत भी पीछे नहीं रहा है। ऐसे में आने वाले साल में आपको मानसिक समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी उपायों का ध्यान रखना चाहिए।
3. डायबिटीज (Diabetes)
साल 2021 के एक आंकड़े के मुताबिक इस साल महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में टाइप 2 डायबिटीज की समस्या बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण आपका खानपान और जीवनशैली है। पुरुषों के शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी भी इसका प्रमुख कारण हो सकती है। डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए खानपान और शारीरिक व्यायाम और योग आदि का सहारा लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों की मानसिक सेहत के बारे में लोग इन 5 बातों को मानते हैं सही, लेकिन सच्चाई है इससे अलग
4. कैंसर (Cancer)
अमेरिका के सीडीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर की वजह से सालाना होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है और इसमें पुरुषों की भागीदारी ज्यादा है। पुरुषों में कैंसर की समस्या के बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह कहा गया है कि आने वाले सालों में यह स्थिति और भी गंभीर रूप ले सकती है। स्वस्थ जीवनशैली, खानपान और शारीरिक एक्टिविटी का ध्यान रखकर आप इस गंभीर समस्या से बच सकते हैं।
5. इरेक्टाइल डिसफंक्शन और नपुंसकता (Erectile Dysfunction)
इरेक्टाइल डिसफंक्शन और नपुंसकता की समस्या पिछले कुछ सालों में पुरुषों में तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे पुरुषों की जीवनशैली, खानपान और खराब आदतें भी जिम्मेदार मानी जाती हैं। धूम्रपान और शराब का सेवन करने जैसी आदतों की वजह से भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है।
6. लिवर से जुड़ी बीमारियां (Liver Disease)
खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर में भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करता है। लिवर के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी दूर करने में मदद मिलती है। लिवर से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियां पुरुषों में खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी बढ़ी हैं।
7. एचआईवी और एड्स (HIV And AIDS)
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में एचआईवी संक्रमण और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा है। इन समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी भी इनके बढ़ने का प्रमुख कारण बन रही हैं। एचआईवी और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए आपको जरूरी उपायों का पालन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे, जानें क्यों जरूरी माना जाता है ये टेस्ट
साल 2021 में इन बीमारियों के अलावा कोरोना वायरस संक्रमण ने भी लोगों को प्रभावित किया है। ऊपर बताई गयी बीमारियां तेजी से लोगों में फैल रही हैं और आने वाले समय में इनके गंभीर होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहते हुए इनके लक्षणों का ध्यान रखना चाहिए। खानपान और जीवनशैली में सुधार करने से आप इन समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।
(all image source - freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version