खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण आज के समय में दुनिया की एक बड़ी आबादी डायबिटीज यानी मधुमेह की समस्या से ग्रसित है। डायबिटीज से ग्रसित होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शरीर में ब्लड शुगर के स्तर के अनियंत्रित होने पर डायबिटीज की समस्या होती है। डायबिटीज से ग्रसित होने के कारण आपके शरीर में सिर्फ ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव ही नहीं बल्कि कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। डायबिटीज की समस्या दो तरह की होती है जिसे टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज के रूप में जाना जाता है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो इसे हाइपरग्लाइसेमिया या टाइप 2 डायबिटीज कहते हैं। पहले यह समस्या बढ़ती उम्र या आनुवांशिक कारणों से ही होती थी लेकिन आजकल असंतुलित खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण युवावस्था में भी हो रही है। ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में कई समस्याएं होती हैं जिनमें से एक प्रमुख समस्या पेट में बार-बार दर्द होना भी है। यह समस्या आज के समय में बहुत कॉमन है। इस बीमारी में आपके शरीर में कई लक्षण देखने को मिलते हैं। आइये जानते हैं पुरुषों में डायबिटीज होने पर दिखने वाले प्रमुख लक्षणों के बारे में।
पुरुषों में शुगर या डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms in Men)
(image source - freepik.com)
डायबिटीज की समस्या पुरुष या महिला दोनों में हो सकती है। लेकिन आज हम आपको पुरुषों में डायबिटीज के लक्षण के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के समय में खराब जीवनशैली और खानपान के कारण तमाम पुरुष इस समस्या से ग्रसित हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके शरीर में इंसुलिन का पर्याप्त निर्माण नहीं हो पाता है या इंसुलिन का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित हो जाता है। शरीर में शुगर का स्तर अनियंत्रित होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप इन लक्षणों को समय पर पहचान कर इनका इलाज और बचाव से जुड़ी जरूरी सावधानियां बरतते हैं तो आप इसे कंट्रोल में कर सकते हैं। आइये आरोग्य हेल्थ सेंटर के सीनियर फिजिशियन डॉ आर एस तिवारी से जानते हैं पुरुषों में डायबिटीज या शुगर के प्रमुख लक्षण के बारे में।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को अक्सर क्यों होती है सिर दर्द की समस्या? जानें कारण और सिर दर्द दूर करने के 5 उपाय
टॉप स्टोरीज़
1. अत्यधिक थकान महसूस होना
शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने पर आपके शरीर में थकान महसूस होगी। आमतौर पर डायबिटीज से ग्रसित होने पर मरीज को बार-बार पेशाब की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसके कारण भी आपको थकान महसूस हो सकती है। लेकिन गंभीर रूप से थकान महसूस होने का प्रमुख कारण आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाना भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मरीज में शुरुआत में ही डायबिटीज होने का यह लक्षण दिखाई देता है। अगर आपको भी बार-बार गंभीर रूप से थकान महसूस हो रही हो तो डायबिटीज की जांच जरूर कराएं।
2. बार-बार पेशाब लगने की समस्या
डायबिटीज होने पर पुरुषों को बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है। अधिक पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब लग सकती है और इसके अलावा कई ऐसी हेल्थ कंडीशन भी हैं जिनके कारण आपको दिन में कई बार पेशाब लगती है। लेकिन अगर आपको रात के समय में हर 2 घंटे पर पेशाब लगने की समस्या होती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार पेशाब लगने की समस्या डायबिटीज का सबसे प्रमुख संकेत होती है।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें : रात में ब्लड शुगर घटने का कारण हो सकती हैं ये 5 आदतें, जानें डायबिटीज के मरीज कैसे सही रखें ब्लड शुगर लेवल
3. जरूरत से ज्यादा प्यास लगना
डायबिटीज की समस्या में आपको बार-बार प्यास लग सकती है। कई बार ऐसा भी होता है कि प्यास लगने पर आप खूब पानी पीते हैं लेकिन कुछ देर में ही आपका गला फिर से सूख जाता है। दरअसल इसे डायबिटीज का संकेत माना जाता है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की वजह से भी आपको बार-बार प्यास लग सकती है। वैसे डायबिटीज में पानी खूब पीना चाहिए।
4. फोड़े और घाव का जल्दी ठीक न होना
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण आपको फोड़े फुंसी की समस्या हो सकती है। डायबिटीज होने पर आपको घाव या फोड़े की समस्या तो होती ही है और यह जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं। अगर आपको भी ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक की सलाह के बाद ब्लड शुगर की जांच जरूर करानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बार-बार पेट दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के उपाय
(image source - freepik.com)
5. अचानक वजन घटना
डायबिटीज के प्रमुख लक्षणों में अचानक वजन कम होना भी शामिल है। डायबिटीज की समस्या होने के बाद अच्छी डाइट लेने के बावजूद आपका वजन तेजी से घट सकता है। डायबिटीज के कारण शरीर के ऑर्गन पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण आपको यह समस्या हो सकती है।
6. बार-बार पेट में दर्द होना
डायबिटीज की समस्या में मरीज को बार-बार पेट में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है। यह समस्या शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण होती है। डायबिटीज के कारण पेट में बार-बार दर्द होने की समस्या को गैस्ट्रोपेरिसिस भी कहा जाता है। गैस्ट्रोपेरिसिस टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज में हो सकता है। गैस्ट्रोपेरिसिस की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। डायबिटीज की समस्या में वेगस तंत्रिका पर भी प्रभाव पड़ता है जो कि पेट को नियंत्रित करती है। वेगस तंत्रिका के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आपका पाचन कमजोर हो जाता है। और आपके शरीर में भोजन भी जरूरत से ज्यादा देर तक रहता है।
इसके अलावा डायबिटीज से ग्रसित होने के बाद मरीजों में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। डायबिटीज की शुरुआत में आपके शरीर में कमजोरी, नींद से जुड़ी समस्याएं, यीस्ट इंफेक्शन, पेशाब से जुड़े रोग और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
डायबिटीज से बचाव के टिप्स (Diabetes Prevention Tips)
डायबिटीज की समस्या ज्यादातर लोगों में खानपान और जीवनशैली के कारण होती है। इसके अलावा कई अन्य स्थितियां और आनुवांशिक कारण भी डायबिटीज की समस्या के जिम्मेदार होते हैं। डायबिटीज से बचने के लिए आप अपने खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। डायबिटीज से बचाव के लिए इन बातों का पालन करें।
- संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- समय-समय पर अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर करें।
- लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
- शारीरिक रूप से एक्टिव रहने और रोजाना एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करें।
- धूम्रपान जैसी हानिकारक आदतों से बचें।
- शराब का सेवन न करें।
- रोजाना अच्छी नींद लें।
- तनाव और डिप्रेशन से बचें।
- डाइट में शुगर की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ और रिफाइंड कार्ब्स के सेवन से बचें।
- वजन को नियंत्रित रखें और वजन बढ़ने पर डाइट को संतुलित करें।

ऊपर बताई गयी इन बातों को ध्यान में रखकर आप डायबिटीज की समस्या से बचाव कर सकते हैं। समय-समय पर अपने ब्लड शुगर लेवल को चेक करते रहने से आपका इस समस्या की चपेट में आने से बचाव होगा। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली इस समस्या का सबसे प्रमुख कारण मानी जाती है। डायबिटीज के लक्षण दिखने पर तुरंत एक्सपर्ट चिकित्सक की सलाह पर जांच कराएं और इलाज लें।
(main image source - who.int)