महिलाओं में शुगर के लक्षण: इन 8 संकेतों से पहचानें महिलाओं में डायबिटीज

डायबिटीज एक आम समस्या है। यह पुरुषाें और महिलाओं दाेनाें काे हाेता है। लेकिन कई बार महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण अलग हाेते हैं। डॉक्टर से जानें इन लक्षणाें के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में शुगर के लक्षण: इन 8 संकेतों से पहचानें महिलाओं में डायबिटीज

डायबिटीज यानी मधुमेह (Diabetes) आजकल एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लाेग इस समस्या से जूझ रहे हैं। डायबिटीज के शुरुआत में व्यक्ति काे कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। यानी डायबिटीज हाेने पर व्यक्ति में कई हल्के-फुल्के लक्षण देखने काे मिलते हैं, लेकिन वे इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। वैसे ताे डायबिटीज पुरुषाें और महिलाओं दाेनाें में देखने काे मिलता है, लेकिन महिलाएं इसका शिकार अधिक हाेती हैं। डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षण है, जाे सिर्फ महिलाओं में ही देखने काे मिलते हैं। महिलाओं में डायबिटीज के सामान्य लक्षणाें के साथ ही कुछ अलग लक्षण भी देखने काे मिलते हैं। चलिए वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल के डायबेटोलॉजिस्ट और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉक्टर अल्तमश शेख (Dr Altamash Shaikh, Diabetologist and Endocrinologist, Wockhardt Hospital, Mumbai Central) से जानते हैं महिलाओं में दिखने वाले डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms in Women)-

diabetes in women

(Image Source : cont.jd.com)

1. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary Tract Infection)

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई महिलाओं में हाेने वाला एक सामान्य राेग है। यह बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से हाेने वाला एक इंफेक्शन (Infection) है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई (UTI) गर्भाशय, किडनी, ब्लैडर या मूत्रमार्ग कहीं भी हाे सकते हैं। कई बार यूटीआई डायबिटीज का भी संकेत हाे सकता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, ताे तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

इसे भी पढ़ें - किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को होता है डायबिटीज का अधिक खतरा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

2. वजाइना में दर्द और जलन हाेना (Vaginal pain and irritation)

वजाइना में दर्द भी महिलाओं में डायबिटीज का एक लक्षण हाे सकता है। कई बार वजाइना में जलन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। शारीरिक संबंध बनाते समय वजाइना में दर्द हाे, ताे इस लक्षण काे हल्के में न बिल्कुल न लें। साथ ही वजाइना में दर्द और जलन हाेना भी सामान्य नहीं हाेता है। 

3. वजाइना में खुजली हाेना (Vaginal Itching)

अगर आपकी वजाइना में खुजली हाेती है, ताे इसे हल्के में लेकर नजरअंदाज न करें। कई बार यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। कई मामलाें में महिलाओं में डायबिटीज हाेने पर भी वजाइना में खुजली हाेती है। इसलिए अगर आपकाे लगातार वजाइना में खुजली हाे ताे अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं। साथ ही वजाइना में ड्रायनेस या सूखापन भी महिलाओं में डायबिटीज का एक लक्षण हाे सकते हैं। 

vaginal discharge

(Image Source : tamil.samayam.com)

4. वजाइना व्हाइट और येलाे डिस्चार्ज (Vaginal White and Yellow Discharge)

महिलाओं में अकसर ही डिस्चार्ज की समस्या हाेती है। व्हाइट डिस्चार्ज कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। लेकिन वजाइना से व्हाइट और येलाे डिस्चार्ज (White and Yellow Vaginal Discharge) हाेना महिलाओं में शुगर या डायबिटीज का एक सामान्य लक्षण हाे सकता है। अगर आपकाे ऐसा कुछ बदलाव दिखे, ताे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

5. मुंह में सफेद घाव (white sores in mouth)

कई महिलाओं के मुंह में बार-बार सफेद घाव बन जाते हैं। यह समस्या भी महिलाओं में हाेने वाले डायबिटीज का एक लक्षण हाे सकता है। इस लक्षण काे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। साथ ही डायबिटीज हाेने पर महिलाओं के मुंह से कभी-कभी डिस्चार्ज भी हाेता है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज मरीजों को अक्सर क्यों होती है सिर दर्द की समस्या? जानें कारण और सिर दर्द दूर करने के 5 उपाय

6. मूड स्विंग (Mood Swings)

अधिकतर महिलाएं अपने मूड स्विंग से परेशान रहती हैं। मूड स्विंग महिलाओं काे कई कारणाें से हाेता है। इन्हीं में से एक है डायबिटीज। डायबिटीज हाेने पर भी महिलाओं में अकसर मूड स्विंग जैसे लक्षण देखने काे मिलते हैं।

7. तेजी से वजन कम हाेना (lose weight fast)

डायबिटीज के आरंभिक लक्षण में व्यक्ति का वजन लगातार घटता रहता है। फिर इसके बाद अचानक से वजन बढ़ने लगता है। डायबिटीज का पहला लक्षण ही लगातार वजन कम हाेना हाेता है। इसलिए समय-समय पर आपकाे अपना वजन चेक करते रहना चाहिए। अगर आपका लगातार वजन कम हाे ताे टेस्ट जरूर करवाएं।

8. फाेड़े-फुंसी हाेना (Acne-Pimples)

महिलाओं में शुगर लेवल बढ़ने पर त्वचा पर फाेड़े-फुंसी हाेने लगते हैं। अगर आपकाे बार-बार त्वचा पर फाेड़े हाेते हैं, ताे आपकाे डायबिटीज की जांच जरूर करवानी चाहिए। फाेड़े-फुंसी हाेना भी डायबिटीज का एक सामान्य लक्षण हाेता है। लेकिन यह लक्षण महिला और पुरुष दाेनाें में देखने काे मिल सकता है।

ये सभी लक्षण डायबिटीज हाेने पर अकसर ही महिलाओं में देखने काे मिलते हैं। अगर किसी महिला में इनमें से काेई भी एक लक्षण देखने काे मिले, ताे इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अन्यथा यह बाद में मधुमेह का कारण बन सकता है। वही कई अन्य बीमारियाें का भी कारण बन सकते हैं। इन लक्षणाें से महिलाओं में डायबिटीज का अंदाजा लगाया जा सकता है।

(Main Image Source : checkupnewsroom.com)

Read Next

डायबिटीज के रोगी जरूर लें ये 6 हर्ब्स और मसाले, Luke coutinho से जानें इन्हें लेने का तरीका और फायदे

Disclaimer