Doctor Verified

पुरुषों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे, जानें क्यों जरूरी माना जाता है ये टेस्ट

पुरुषों में जेनेटिक टेस्टिंग (आनुवांशिक परीक्षण) के कई फायदे हो सकते हैं, जानें पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है जेनेटिक टेस्टिंग।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे, जानें क्यों जरूरी माना जाता है ये टेस्ट


मेडिकल साइंस के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से इंसान को बहुत फायदे मिले हैं। आज के समय में मौजूद तकनीकी के कारण ही इंसान को उसके शरीर, सेहत के बारे में तुरंत जानकारी मिल जाती है। इसी तरह जेनेटिक टेस्टिंग की तकनीक भी इंसान को भविष्य में होने वाली समस्याओं के बारे में आगाह करने का काम करती है। आनुवांशिक परीक्षण या जेनेटिक टेस्टिंग के माध्यम से आपके जीन में होने वाले उत्परिवर्तन का पता लगाया जाता है। डीएनए या जीन के परीक्षण से आपको शरीर में मौजूद आनुवांशिक विकारों की स्थिति का पता चलता है और इसके निदान के लिए समय पर जरूरी कदम उठा सकते हैं। आजकल आने वाली पीढ़ी में आनुवांशिक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए प्रसव पूर्व परीक्षण, वाहक स्क्रीनिंग, नवजात स्क्रीनिंग, साथ ही आईवीएफ उपचार के दौरान भ्रूण में मौजूद आनुवांशिक स्थितियों का पता लगाने के लिए जेनेटिक टेस्टिंग का सहारा लिया जाता है। जेनेटिक टेस्टिंग पुरुषों के लिए भी काफी लाभकारी हो सकती है, आइये जानते हैं इसके बारे में।

पुरुषों को क्यों करानी चाहिए जेनेटिक टेस्टिंग? (Why Should Men Get Genetic Testing?)

Genetic-Testing-In-Men

(image source - freepik.com)

पुरुषों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग बहुत जरूरी मानी जाती है। इससे आप न सिर्फ पुरुषों में हृदय से जुडी गंभीर स्थितियों के बारे में जानकारी पाते हैं बल्कि इसकी सहायता से कई गंभीर स्थितियों का पता लगाया जा सकता है। आनुवांशिक परीक्षण या जेनेटिक टेस्टिंग (Genetic Testing) भी एक चिकित्सकीय जांच है जिसका इस्तेमाल अनुवांशिक बीमारियों और जटिलताओं के बारे में जानने के लिए किया जाता है। यह जांच गुणसूत्रों, जीनों या प्रोटीन में परिवर्तन की पहचान करने के लिए होती है। आनुवांशिक परीक्षण के जरिये आपके जीन में होने वाले परिवर्तन (म्यूटेशन) के बारे में पता लगाया जाता है जिससे आपके बच्चों में भविष्य में होने वाली बीमारियों के बारे में पता चलता है। डॉ. आशुतोष गुप्ता, हेड - फेटल मेडिसिन (रेडियोलॉजी) और मेडिकल जेनेटिक्स, आर्टेमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम, आर्टेमिस हॉस्पिटल, एमबीबीएस, एमएस (ओबीजीवाईएन) में फेटल मेडिसिन फेलोशिप प्रोग्राम के क्लिनिकल कोऑर्डिनेटर बता रहे हैं पुरुषों में जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे और इसकी जरूरत के बारे में। 

इसे भी पढ़ें : अनुवांशिक विकार (एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचने वाले रोग) कौन-कौन से हैं? जानें इनके लक्षण और इलाज

आनुवांशिक परीक्षण या जेनेटिक टेस्टिंग से पुरुषों में मौजूद कई गंभीर स्थितियों का पता लगाया जा सकता है। इसके जरिए पुरुषों में आनुवांशिक बीमारियों, जीन उत्परिवर्तन और फर्टिलिटी के बारे में भी सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुरुषों को इन कारणों से जेनेटिक टेस्टिंग जरूर करानी चाहिए।

  • जेनेटिक टेस्टिंग के माध्यम से आनुवांशिक कैंसर का पता लगाया जा सकता है।
  • इसके माध्यम से तंत्रिका तंत्र से जुड़े रोग और डायबिटीज की स्थितियों के बारे में पता लगाया जा सकता है।
  • परिवार में आनुवंशिक बीमारी होने पर जेनेटिक टेस्टिंग के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।
  • पहले से किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति में इलाज को आसान बनाने के लिए यह जांच उपयोगी होती है।
  • पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी स्थिति की जांच में भी जेनेटिक टेस्टिंग सहायक होती है।

पुरुषों में जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे (Genetic Testing Benefits in Men)

पुरुषों में जेनेटिक टेस्टिंग के फायदे इस प्रकार हैं।

1. आनुवांशिक बीमारियों की स्थिति का पता लगाने में उपयोगी

जेनेटिक टेस्टिंग के माध्यम से आप विरासत में मिलने वाली गंभीर बीमारियों की स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं। आनुवांशिक कारणों से होने वाली बीमारियां जैसे कैंसर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज आदि के बारे में जानकारी के लिए जेनेटिक टेस्टिंग बहुत उपयोगी हो सकती है। जैसे वंशानुगत कार्डियोमायोपैथी और अतालता आदि के जोखिम के बारे में भी इस जांच से पता लगाया जा सकता है। इस जांच में उत्परिवर्तित जीन या जीन में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी मिलती है। डायग्नोस्टिक परीक्षण के जरिये किसी विशिष्ट आनुवंशिक या गुणसूत्र स्थिति की पहचान में मदद मिलती है। यह जांच नवजात के जन्म से पहले या किसी व्यक्ति के जीवन के दौरान किसी भी समय की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : ये 8 तरह के कैंसर हो सकते हैं अनुवांशिक (Genetic), डॉक्टर से जानें इनके लक्षण और बचाव के टिप्स

Genetic-Testing-In-Men

(image source - freepik.com)

2. फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के जानकारी

पुरुषों में बांझपन या फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के लिए भी जेनेटिक टेस्टिंग बहुत उपयोगी मानी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में लगभग 15 से 30 प्रतिशत बांझपन के मामलों में प्रमुख कारण आनुवांशिक होता है। ऐसे में फर्टिलिटी से जुड़ी जानकारियों के लिए जेनेटिक टेस्टिंग का सहारा लेना उपयोगी माना जाता है। 

3. कैरियर टेस्टिंग के माध्यम से कई बीमारियों की स्थिति का परीक्षण

कैरियर टेस्टिंग, जेनेटिक टेस्टिंग का ही एक तरीका हैं जिसमें सिकल सेल एनीमिया या सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी बीमारियों का पता लगाया जाता है। परिवार में इन बीमारियों का इतिहास होने पर इस टेस्ट के माध्यम से अगली पीढ़ी में इसकी स्थिति का पता लगाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : जेनेटिक टेस्टिंग (Genetic Testing) क्या है और क्यों पड़ती है इसकी जरूरत?

पुरुषों में जेनेटिक टेस्टिंग से ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। आज के समय में जब पुरुषों में बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है ऐसे में जेनेटिक टेस्टिंग इस समस्या में स्थिति की जानकारी के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। जेनेटिक टेस्टिंग कराने से पहले आपको किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

(main image source - freepik.com)

Read Next

पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करते समय अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर रहेंगे कई इंफेक्शन और बीमारियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version