Doctor Verified

PCOS के कारण निकले बेली फैट और पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा आराम

PCOS के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसमें बेली फैट और अनियमित पीरियड्स भी शामिल है, जो आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं, तो आइए जानते हैं इन्हें मैनेज करने के टिप्स-
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS के कारण निकले बेली फैट और पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा आराम


आज के समय में महिलाओं में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण पेट की चर्बी बढ़ने और अनियमित पीरियड्स की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। खासकर PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम या डिजीज (PCOD) जैसी समस्या महिलाओं में स्वास्थ्य समस्याओं का एक गंभीर कारम बन रहा है। PCOS एक हार्मोनल समस्या है, जो महिलाओं में आम होती जा रही है। यह समस्या अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल, एक्ने और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं को बढ़ावा देते हैं। PCOS के कारण पेट की चर्बी भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, PCOS के कारण महिलाओं के शरीर में पुरुष हार्मोन जैसे टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी PCOS के कारण अनियमित पीरियड्स और बेली फैट की समस्या से परेशान रहते हैं तो यशोदा मेडिसिटी की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट की ओब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉ. जे.बी. शर्मा के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

PCOS के कारण पेट की चर्बी और अनियमित पीरियड्स को कैसे कंट्रोल करें?

1. नियमित एक्सरसाइज

PCOS के कारण बढ़े बेली फैट और अनियमित पीरियड्स को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलना, दौड़ना, साइकलिंग करना और स्विंग करने जैसी गतिविधियां करें। आप हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करें यानी हफ्ते में 150 से 250 मिनट की एक्टिविटी आपके सेहत के लिए जरूरी है। इसके अलावा, आप योगासन जैसे कपालभाति, भुजंगासन, मंडूकासन, और सेतु बंधासन भी कर सकते हैं, जो पीरियड्स को नियमित करते हैं और पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या PCOS की समस्या PCOD से ज्यादा गंभीर होती है? डॉक्टर से जानें जवाब

2. संतुलित आहार

PCOS के कारण बढ़ी पेट की चर्बी और हो रहे अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में संतुलित आहार शामिल करें। इसके साथ ही फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, मैगी और जंक फूज से परहेज करें। चीनी और मैदे से बनी चीजों का सेवन भी सीमित करना जरूरी है। इसके साथ ही आप हाई फाइबर से भरपूर फूड्स, जैसे ओट्स, दलिया, सब्जियां, फल और दालों का सेवन करें। दिन में समय पर खाना खाएं, रात का खाना हल्का ले और देर रात खाने से परहेज करें।

PCOS

3. वजन कम करें

PCOS में वजन बढ़ना अनियमित पीरियड्स का मुख्य कारण है। इसलिए, सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत वजन कम करने से भी पीरियड्स नियमित हो सकते हैं।वजन कम करने से इंसुलिन का स्तर कम होता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन कम होता है और चेहरे के बाल, एक्ने और पीरियड्स की समस्या भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या शतावरी से पीसीओएस के लक्षणों को कम किया जा सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

4. तनाव और नींद पर ध्यान दें

PCOS के असंतुलन का कारण बहुत ज्यादा तनाव लेना और नींद की कमी भी है। दरअसल, तनाव आपके हार्मोनल असंतुलन को बढ़ाता है और नींद की कमी भी आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए ध्यान, प्राणायम, गहरी सांसें लेने वाले मेडिटेशन और अन्य गतिविधियों से आप अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। साथ ही रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

PCOS आज के समय में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। पीसीओएस के कारण बढ़ने वाले बेली फैट और अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि इन टिप्स को फॉलो करें।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • पीसीओएस में बेली फैट क्यों होता है?

    पीसीओएस हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी एक स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्स इंबैलेंस होने का खतरा रहता है। इसी कारण आपके पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।
  • PCOS में पीरियड कैसे लाएं?

    PCOS में पीरियड्स को रेगूलर करने के लिए जरूरी है आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, नियमित एक्सरसाइज करें, और अपने वजन को कम करने या मैनेज करने की कोशिश करें।
  • पीसीओएस होने से क्या होता है?

    PCOS के कारण महिलाओं के शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें अनियमित पीरियड्स, प्रजनन क्षमता में कमी, वजन बढ़ना, स्किन पर अनचाहे बाल आदि परेशानियां शामिल हैं।

 

 

 

Read Next

क्या PCOS की समस्या PCOD से ज्यादा गंभीर होती है? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer