Doctor Verified

कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन, कारण हो सकता है Metabolic Adaptation, जानें इससे डील करने के टिप्स

Tips For Metabolic Adaptation: कई बार वेट कम होने के बजाय रुक जाता है, जो मेटाबोलिक एडेप्टेशन का कारण हो सकता है। जानें इससे बाहर कैसे आना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन, कारण हो सकता है Metabolic Adaptation, जानें इससे डील करने के टिप्स


How To Break Through Metabolic Adaptation: वेट लॉस करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग एक्सरसाइज रिजीम अच्छा बनाते हैं, तो कई लोग डाइट फॉलो करके वेट लॉस करते हैं। वेट लॉस करने के लिए एक हेल्दी और सेफ डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे बॉडी को सभी न्यूट्रिएंट्स मिल पाते हैं। कई लोग डाइटिंग के जरिये वेट लॉस करना शुरू करते हैं। लेकिन इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। इसके कारण वेट कम होने के बजाय रुक भी सकता है, जिसे मेटाबोलिक एडेप्टेशन भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस समस्या से कैसे बाहर आ सकते हैं? आइये इस लेख में क्लिनिकल डायटिशियन काजल अग्रवाल से जानें इसके बारे में। 

metabolic

पहले जानें मेटाबोलिक एडेप्टेशन क्यों होता है? What is Metabolic Adaptation

मेटाबोलिक एडेप्टेशन की स्थिति डाइटिंग के समय हो सकती है। ऐसे में हम कम खाना खाते हैं, तो इससे बॉडी की एनर्जी नीड्स भी कम हो जाती है। इसके कारण बॉडी को कम खाने की जरूरत होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। मेटाबॉलिज्म कम होने या रूकने की वजह से वजन कम होना भी रूक जाता है। 

इसे भी पढ़ें- कम खाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? एक्‍सपर्ट से समझें कारण

मेटाबोलिक एडेप्टेशन से बाहर आने के लिए क्या करें- How To Deal With Metabolic Adaptation Problem

डाइट से थोड़ा ब्रेक लें- Take Break From Diet

वेट लॉस होना रूकने का मतलब है कि आपकी बॉडी को रेस्ट की जरूरत है। क्योंकि ऐसे में आपकी बॉडी में मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। इसे बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल चेंज करने की जरूरत होती है। इसलिए 1 से 2 सप्ताह अपनी वेट लॉस जर्नी पर काम न करें। अपनी बॉडी को रेस्ट दें और नॉर्मल लाइफस्टाइल रखें। इसके बाद 200 से 300 कैलोरी घटाने से शुरुआत करें। 

वर्कआउट रूटीन चेंज करें- Change Your Workout 

अपनी वेट लॉस जर्नी को दुबारा ठीक करने के लिए अपने मेटाबॉलिज्म पर काम करें। इसका कारण आपका वर्कआउट रूटीन भी हो सकता है। इसलिए अपने वर्कआउट रूटीन को बदलने पर काम करें। अगर आप कर्डियो करते हैं, तो लाइट एक्सरसाइज और योगा करने की आदत बनाएं। कुछ दिनों में आपको अपने वेट में नजर आने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें- महीनों से रुका हुआ वजन कम करने के लिए फॉलों करें ये 4 टिप्स, तेजी से कम होगी चर्बी

मेडिटेशन करें- Do Meditation

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन मेडिटेशन करने से भी आपका मेटाबॉलिज्म ठीक हो सकता है। मेडिटेशन करने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा। इससे आपकी बॉडी और ब्रेन दोनों रिलैक्स होंगे। इसलिए डेली मेडिटेशन करने की आदत जरूर बनाएं।  इससे बॉडी में हार्मोन्स भी बैलेंस होंगे जिससे वेट लॉस करना आसान होगा। 

अपनी मनपसंद चीजों पर काम करें- Work on Your Hobbies

बिजी लाइफस्टाइल के कारण हमें खुद पर काम करने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम कई चीजों में एक साथ फंस जाते हैं।  इसके कारण हमारे हार्मोन्स भी असंतुलित हो जाते हैं और वेट लॉस करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अपनी मनपसंद चीजों पर काम करें। आपको जिन चीजों से खुशी मिलती है उन पर ध्यान दें। 

इन टिप्स की मदद से आपको मेटाबोलिक एडेप्टेशन से बाहर आने में मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपको काफी महीने से समस्या बनी हुई है, तो किसी फिटनेस एक्सपर्ट से बात करें। 

Read Next

68 साल की उम्र में बोनी कपूर ने कम किया 14 किलो वजन, जानें उम्रदराज लोगों के लिए वेट लॉस टिप्स

Disclaimer