Ghee For Constipation In Hindi: खराब खानपान, जीवनशैली और तनाव की वजह से अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज होने पर पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घी कब्ज में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है? घी का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। इसमें ब्यूटीरिक एसिड मौजूद होता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है।
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। घी का सेवन करने से पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो चलिए, जानते हैं कि कब्ज होने पर आप घी का सेवन (Kabj Ke Liye Ghee) किन तरीकों से कर सकते हैं -
1. घी और दूध (Ghee And Milk)
दूध के साथ घी का सेवन कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। कब्ज की शिकायत होने पर रात में एक गिलास गर्म दूध में घी मिलाकर पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और पेट भी अच्छी तरह से साफ होगा। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से दूध में घी मिलाकर पी सकते हैं।
2. घी और पानी (Ghee And Water)
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट देसी घी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में देसी घी को मिला लें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। रोजाना गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? घर पर बनाएं हाजमा बढ़ाने वाला चूर्ण, मिलेगा आराम
3. घी और मिश्री (Ghee And Mishri)
घी के साथ मिश्री का सेवन कब्ज से राहत दिला सकता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो इन दोनों को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मिश्री के पाउडर को घी के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को एक गिलास गर्म पानी के साथ लें। इसके नियमित सेवन से आपका पेट खुलकर साफ होगा।
4. घी और ईसबगोल भूसी ((Ghee And Isabgol)
कब्ज को दूर करने के लिए ईसबगोल भूसी औषधि के समान है। इसके साथ घी का सेवन करने से कब्ज की समस्या में काफी लाभ होता है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच इसबगोल भूसी मिलाएं। इसमें एक चम्मच गर्म घी मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इसबगोल और घी का सेवन करने से आपके कब्ज की समस्या ठीक होगी और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।
5. घी और चाय (Ghee And Tea)
कब्ज की समस्या में आप घी को चाय के साथ भी ले सकते हैं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच चायपत्ती डालकर उबाल लें। फिर इसने नमक और एक चम्मच घी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पी लें। किस चाय को पीने से आपका पेट साफ होगा और मल त्यागने में आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें: शरीर में गैस फंस जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें आसान उपाय
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो आप घी का सेवन दूध, पानी, चाय, मिश्री और इसबगोल भूसी के साथ कर सकते हैं। इन तरीकों से घी का सेवन करने से आपको कब से काफी हद तक आराम मिल सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version