
Homemade Churna To Get Rid Of Bloating In Hindi: आजकल के गलत खानपान और सुस्त जीवनशैली की वजह से पेट की कई समस्याएं आम हो गई हैं। आजकल ज्यादातर लोग ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। ज्यादा तला-भुना खाना, खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना, हार्मोनल असंतुलन और तनाव के कारण भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को बिना खाए भी पेट फूलने की समस्या होने लगती है। ब्लोटिंग होने पर व्यक्ति काफी असहज महसूस करता है। इससे पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है और पेट में दर्द और गैस की शिकायत भी हो सकती है। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, आप कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको एक खास तरह के हाजमा बढ़ाने वाले चूर्ण के बारे में बताने जा रहे हैं। इस चूर्ण को पानी के साथ खाने से पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस चूर्ण को बनाने का तरीका -
सामाग्री (Ingrdients)
- एक चम्मच सूखे अदरक का पाउडर
- एक चम्मच सूखे नींबू का पाउडर
- 2 इलायची
- 2-3 लौंग
- धनिया और पुदीने के सूखे पत्ते
- आधा चम्मच काला नमक
इसे भी पढ़ें: पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए पिएं जीरा, इलायची और धनिया की चाय
चूर्ण बनाने की विधि (How To Make Churna)
इस चूर्ण को तैयार करने के लिए नमक को छोड़कर, सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे एक बाउल में निकालें और इसमें नमक मिलाएं। सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हाजमा बढ़ाने वाला चूर्ण तैयार है। आप इस चूर्ण को किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

कब करें इस चूर्ण का सेवन (When To Take Churna)
इस चूर्ण का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। अगर आपको पेट फूलने या गैस की शिकायत है, तो आप खाना खाने के आधे घंटे बाद, इस चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। खाना खाने के बाद एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ लें। इससे आपको पेट में गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
फायदे (Benefits)
यह चूर्ण नेचुरल चीजों से बना है, इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इस चूर्ण का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में काफी लाभ होता है। इस चूर्ण का सेवन करने से पाचन सुधरता है और पेट में दर्द और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। अगर आपको उल्टी या जी मचलाने जैसी समस्या हो रही हो, तो आप इस चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। पानी के साथ इसका सेवन करने से इन सभी समस्याओं से जल्द आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लोटिंग और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 योगासन, मिलेगा आराम
इसका भी रखें ख्याल
वैसे तो यह चूर्ण पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका सेहत पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन दिल, किडनी, लिवर से जुड़ी बीमारियों और प्रेगनेंसी में इस चूर्ण का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
पेट फूलने की समस्या में ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन ना खाएं। पेट फूलने पर आप घर पर हाजमा बढ़ाने वाला चूर्ण बना सकते हैं। इस चूर्ण के सेवन से पाचन बेहतर होता है और ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version