Abdominal Muscle Strain Home Remedies: हंसते समय पेट में दर्द, लेटते और लेटकर उठते समय पेट में दर्द, साथ ही दिन भर के सामान्य करने में पेट की मांसपेशियों दर्द होने की समस्या, पेट की मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव के कारण देखने को मिल सकती है। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होना एक प्रकार की चोट होती है, जिसके कारण मांसपेशियों में दर्द होती है। ऐसा आमतौर पर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी- खासकर जिनमें आपका पेट शामिल हो, के कारण देखने को मिलता है। अक्सर लोग बहुत से लोग जिम में एक्सरसाइज करने के बाद भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करते हैं। क्योंकि इससे पेट मांसपेशियां खिंच जाती हैं, वे अकड़ने लगती हैं और उनमें सूजन हो जाती है। हालांकि यह अचानक मुड़ने, एक्सीडेंट, बहुत अधिक वजन उठाने के कारण भी मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। जिसके कारण लोगों को हल्के से गंभीर दर्द तक हो सकती है, साथ ही काफी असजता भी हो सकती है।
लोग आमतौर पर इससे छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन इससे कुछ समय के लिए राहत तो मिल जाती है, लेकिन जैसे-जैसे इनका असर खत्म होता है दर्द फिर से महसूस होना शुरू हो जाता है। बार-बार दवाओं का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इस लेख में हम आपको पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के 5 उपाय (pet ki maspeshiyo me khinchav ke upay) बता रहे हैं।
पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के उपाय- Abdominal Muscle Strain Home Remedies
1. आराम करें
पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या होने पर आराम करना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे मांसपेशियां जल्दी ठीक और रिकवर होती हैं। फिजिकल एक्टिविटीज और एक्सरसाइज के बाद भी आपको आराम जरूर करना चाहिए, इससे खिंचाव से बचाव होता है।
इसे भी पढें: पेट की गैस से छुटाकारा दिलाएंगे मेथी के बीज, जानें कैसे इस्तेमाल
2. पेट पर बर्फ रखें
आप पेट पर आइस बैग को रखकर या किसी कपड़ने में बर्फ के टुकड़े लपेटकर पेट पर रख सकते हैं। इससे मांसपेशियों को श्रिंक करने में मदद मिलती है। साथ ही सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है।
3. गर्म सिकाई करें
सिकाई करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है और दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आप हॉट बैग या बोतल का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही आप तवा गर्म करने के भी सूती कपड़े की मदद से 10-12 मिनट दर्द वाले हिस्से की सिकाई कर सकते हैं।
4. एब्डोमिनल ब्रेस पहनें
एब्डोमिनल ब्रेस एक बेल्ट की तरह होती है, जो पेट और मांसपेशियों को सहारा देती है। जिससे आप जब कुछ भी कार्य करते हैं, तो मांसपेशियों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है। यह सूजन कम करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: फिटकरी से दूर करें उंगलियों का कालापन, जानें इस्तेमाल का तरीका
5. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी मांसपेशियों के खिंचाव को कम करने और दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है। लेकिन आपको सिर्फ किसी फिजिकल थेरेपिस्ट या एक्सपर्ट की सुझाई स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज ही करनी चाहिए।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version