Fenugreek Seeds Benefits For Gas: पेट में गैस होना, पेट की सबसे आम परेशानियों में से एक है, जिसका हम में से ज्यादातर लोग आए दिन सामना करते हैं। पेट में गैस की समस्या कई कारणों से हो सकती है, यह भोजन के खराब पाचन, ज्यादा मसालेदार, तला-भुना, खट्टे और नमकीन फूड्स का सेवन करने के बाद अधिक देखने को मिलती है। हालांकि, जो लोग सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीते हैं, साथ ही दिन में कई बार इनका सेवन करते हैं उनके साथ यह समस्या सबसे अधिक होती है। लेकिन यह एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण पेट दर्द, उल्टी, दस्त, मतली, कब्ज, ब्लोटिंग के साथ ही कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इसके कारण सुबह पेट साफ करने में भी परेशानी होती है।
लोग पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढने में लगे रहे हैं, साथ ही ट्राई भी करते हैं। लेकिन इन घरेलू उपायों से कुछ लोगों को फायदा मिलता है, तो कुछ लोगों को नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं पेट में गैस की समस्या होने पर मेथी दाना या मेथी के बीज का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें अगर आप सही तरीके से मेथी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे सिर्फ पेट की गैस को खत्म करने में मदद मिलेगी, बल्कि सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। इस लेख में हम आपको पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए मेथी के बीज के फायदे, साथ ही सेवन का तरीका बता रहे हैं।
पेट की गैस दूर करने में मेथी के बीज कैसे फायदेमंद है- Fenugreek seeds benefits for gas
मेथी के बीज में फाइबर होती है। जिससे यह पाचन को दुरुस्त करने में बहुत सहायक हैं। साथ ही मेथी के बीज पेट के छाले ठीक करने में भी मदद करते हैं। साथ ही यह अपच, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या भी दूर करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। यह मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद करते हैं।
इसके अलावा यह हार्ट बर्न, पेट में सूजन, भूख न लगने की समस्या भी दूर करते हैं। आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में यह बहुत लाभकारी हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं। यह पेट में सूजन (गैस्ट्राइटिस) का एक प्रभावी उपाय है। यह आपकी आंतों को शांत करने में मदद करता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी लाभकारी है।
इसे भी पढें: दूध में मिलाकर पिएं मखाना पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ ही यह वजन घटाने, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल कर, दिल को स्वस्थ रखने, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत बनाते हैं।
इसे भी पढें: सुबह पानी में उबालकर पिएं तुलसी की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
टॉप स्टोरीज़
पेट की गैस खत्म करने के लिए मेथी के दाने कैसे प्रयोग करें- how to use fenugreek seeds for gastritis
पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी के बीज का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका है कि आप रात को एक चम्मच मेथी के दाने एक कप पानी में भिगकर रख दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें, साथ ही पानी भी लें।
इसके अलावा आप अंकुरित करके भी मेथी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
आप पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज उबालकर खा सकते हैं, साथ ही पानी भी पी सकते हैं।
आप मेथी के बीज को अपनी हर्बल चाय में उबालकर भी पी सकते हैं।
All Image Source: Freepik