Does Giloy Help In constipation In Hindi: कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है। वैसे भी इन दिनों ज्यादातर लोगों की जीवनशैली बहुत खराब हो गई है। आजकल लोग न समय पर सोते हैं और न ही समय पर उठते हैं। लेट नाइट मंचिंग करते हैं और अक्सर अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। यहां तक कि फिजिकली एक्टिव भी नहीं रहते हैं। इस तरह की जीवनशैली के कारण पेट से जुड़ी समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। खासकर, कब्ज की समस्या। कुछ लोग कब्ज की समस्या से राहत के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसमें कोई डाइट में बदलाव करता है, तो कोई आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाता है। इसी क्रम में, कुछ लोग गिलोय का सेवन करते हैं। सवाल ये है कि क्या वाकई गिलोय का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. आरपी पराशर से बात की है।
क्या कब्ज से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है?- Is Giloy Useful In Constipation In Hindi
गिलोय का सेवन कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। जैसे यह स्किन हेल्थ में सुधार करता है, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और यह शुगर लेवल को भी संतुलित करने में मदद करता है। असल में, आयुर्वेद में गिलोय को मधुनाशिनी के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब है कि मीठे को नष्ट करना। यह इंसुलिन के प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस रहने में मदद मिलती है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या कब्ज से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है, "हां, आप कब्ज में गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय में ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन क्षमता में सुधार करते हैं। यही नहीं, गिलोय का सेवन करने से हाइपरएसिडिटी, डायरिया, उल्टी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। कब्ज से राहत पाने के लिए गिलोय का जूस बनाकर इसका सेवन किया जाता है। लेकिन, ध्यान रखें कि अतिरिक्त मात्रा में गिलोय का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप कब्ज से राहत के लिए इसका सेवन करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। साथ ही, अगर गिलोय से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें।"
इसे भी पढ़ें: क्या खांसी होने पर गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें
गिलोय का सेवन करने के अन्य फायदे- Giloy Ke Fayde
- बुखार से राहतः गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीपायरेटिक तत्व होते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों में यह बहुत ही कारगर तरीके से काम कर सकता है। डेंगू में अक्सर लोगों के प्लेटेलेट्स कम हो जाते हैं, जबकि गिलोय का सेवन करने से प्लेटेलेट काउंट बढ़ते हैं।
- इम्यूनिटी बूस्ट होती हैः किसी भी सीजन में बीमार होने से बचना है, तो इम्यूनिटी का बेहतर होना बहुत जरूरी है। गिलोय एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। साथ ही, यह बॉडी टॉक्सिंस को भी बहर निकालने में मदद करता है।
- कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंदः जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि गिलोय शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। टॉक्सिंस निकलने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
All Image Credit: Freepik