Doctor Verified

बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ते हैं बच्चे, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

बदलते मौसम में बच्चे बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने उनकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ते हैं बच्चे, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके


Tips To Boost Children Immunity During Winter Season In Hindi: हमने अक्सर देखा है कि मौसम में बदलाव होते ही बच्चे बीमार पड़ने लगते हैं। उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार बहुत आसानी से हो जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा होने की वजह बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी है। ऐसे में पेरेंट्स की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चे की लाइफस्टाइल को इस तरह मैनेज करें कि वे बीमार न पड़ें और उनकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो। सवाल है ऐसा कैसे कर सकते हैं? क्या सिर्फ डाइट की मदद से ऐसा किया जा सकता है? नहीं। असल में पेरेंट्स को डाइट के साथ-साथ कई जरूरी चीजों का ख्याल रखना चाहिए। इस बारे में हमने नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम से बात की।

आउटडोर एक्सरसाइज करवाएं- Outdoor Exercise

Outdoor Exercise

सर्दी हो या गर्मी। एक्सरसाइज हर मौसम में की जानी चाहिए। यह सिर्फ वयस्कों के लिए ही नहीं, बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी जरूरी है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में फील गुड हार्मोन रिलीज होता है, जो कि हमारे मूड को एन्हैंस करने का काम करता है। इसी तरह, अगर सुबह के समय धूप की मद्धिम रोशनी में एक्सरसाइज की जाए, तो इससे हमारा शरीर मजबूत बनता है और बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में ज्यादा बीमार पड़ते हैं बच्चे, जानें कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी

पर्याप्त नींद लेने को कहें- Improve Sleep

छोटे बच्चों के लिए अच्छी, गहरी और पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी है। खासकर, 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कम से कम 9 घंटे की नींद को जरूरी माना जाता है। इससे लाइफस्टाइल बेहतर होती है, बच्च रिफ्रेश रहता है और उसमें एनर्जी भी बूस्ट होती है। इस तरह, उसकी इम्यूनिटी पर भी पॉजिटिव असर देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: मौसम बदलने पर बच्चे पड़ते हैं ज्यादा बीमार, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स

हल्दी वाला दूध पिलाएं- Drink Milk With Turmeric

हल्दी अपने आपमें कई तरह के औषधीय गुण से भरपूर है। वहीं, दूध बच्चों की सेहत, उनकी हड्डियों के लिए आवश्यक माना जाता है। दूध में हल्दी मिक्स करके बच्चों को पीने के लिए देना चाहिए। इससे बच्चे की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी और बीमारी से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होगी। यहां तक कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो उन्हें एक बीमारियों से लड़ने के लिए प्रोटेक्शन देते हैं। यहां तक कि रात के समय हल्दी दूध पीने से बच्चों को अच्छी नींद आती है और सुबह वह तरोताजगी के साथ उठते हैं।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में कैसे रखें छोटे बच्चे का ख्याल? जानें बीमारियों से बचाने के 5 टिप्स

पर्याप्ता मात्रा में पानी पिलाएं- Stay Hydrated

सर्दी का मौसम हो या गर्मी का। हर मौसम में शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। अक्सर सर्दियों में देखा जाता है कि बच्चे पानी कम पीते हैं। लेकिन, ऐसा किया जाना सही नहीं है। चिल्ड्रंस हॉस्पीटल ऑफ ऑरेंज काउंटी की मानें, तो 7 साल तक के बच्चे को एक दिन में 7 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे बच्चे की बॉडी हाइड्रेट रहती है। अगर बच्चा बीमार हो जाए, तो रिकवरी की स्पीड भी बढ़ जाती है।

बैलेंस डाइट दें- Take Balanced Diet

Take Balanced Diet

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। बच्चों की डाइट में हेल्दी चीजें शामिल होनी चाहिए। इसमें जिंक, पोटैशिमय, आयरन जैसे सभी महत्वपूर्ण मिनरल्स शामिल हैं। इसके अलावा, बच्चे को हाई प्रोटीन, जैसे अंडा, पनीर, चिकन आदि खाने के लिए जरूर देना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि बच्चा अपना मील कभी भी स्किप न करे। वह पूरे दिन में तीन बार हैवी मील ले और दो बार स्नैक्स जरूर खाए। स्नैक्स के समय में फल, नट्स आदि दे सकते हैं। कुल मिलाकर बच्चों को बैलेंस्ड डाइट दें। इम्यूनिटी पर बहुत अच्छा असर देखने को मिलेगा।

पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें- Good Personal Hygiene

अक्सर देखने में आता है कि जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ती हैं, बच्चे नहाने से बचने लगते हैं। पेरेंट्स भी इस आदत पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। जबकि ऐसा किया जाना सही नहीं है। पेरेंट्स को चाहिए कि सर्दियों के दिनों में बच्चों की हाइजीन का ध्यान रखें, उन्हें रोजाना गुनगुने पानी से नहलाएं, रोजाना साफ-सुथरे कपड़े पहनाएं और हाथ-पांव की सफाई का नियमित रूप से ध्यान रखें। इस बात को समझने की जरूरत है कि अगर बच्चे गंदे रहेंगे, तो उनके शरीर में बैड बैक्टीरिया और जर्म्स पनप सकते हैं। गंदे हाथों से कुछ भी खाने से शरीर के अंदर ये जर्म्स चले जाते हैं, जो आसानी से बच्चे को बीमार कर सकते हैं। इसलिए, उनकी हाइजीन की अनदेखी करना सही नहीं है

image credit: freepik

Read Next

बच्चों की डाइट में शामिल करें मसूर दाल, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer