Benefits Of Masoor Dal For Children : 6 महीने तक बच्चा पूरी तरह केवल अपने मां के दूध पर ही निर्भर रहता है। 6 महीने के बाद उसको हल्का और सुपाच्य चीजें देनी शुरू की जाती है। 1 साल तक केवल लिक्विड खाने ही बच्चों को देना सही समझा जाता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और बच्चे को निगलने में भी परेशानी नहीं होती है। इसी के साथ माएं दाल का पानी, सेब की प्यूरी और चावल का पानी देना शुरू कर देती है। 2 से 3 साल की उम्र तक बच्चा पूरक आहार खाना शुरू कर देता है। वैसे, तो बच्चों की 17 से 18 साल तक ग्रोथ होती है। लेकिन बचपन की ग्रोथ बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में बच्चों की डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो उनको ताकत देने के साथ उनके शरीर की कमजोरी को भी दूर करें। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनकी मसूर दाल दी जा सकती है। मसूर दाल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, जिंक और कैल्शियम। इसके सेवन से बच्चों की हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से बच्चों को मसूर दाल खिलाने के अन्य फायदों के बारे में।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
मसूर दाल बच्चों को खिलाने से उनका पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने के साथ कब्ज की समस्या से राहत देता है। मसूर दाल हल्की होने के साथ यह आसानी से पच भी जाती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मसूर दाल का सेवन किया जा सकता है। इसमें पेप्टाइड्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में एंटीबैक्टीरियल गुणों को बढ़ाती हैं और बीमारियों से दूर रखती है। इसके सेवन से बच्चों में होने वाले बैक्टीरियल और वायकल संक्रमण आसानी से कम होता हैं।
हड्डियों को बनाए मजबूत
मसूर दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ बच्चों की हड्डियों के विकास में भी मदद करता हैं। बहुत बार बच्चों की हड्डियां कम जोर रह जाती है। ऐसे में बच्चो को रोज मसूर दाल देने से उनकी हड्डियों का विकास ठीक ढ़ंग से होता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों की डाइट में शामिल करें दलिया, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
शरीर की कमजोरी दूर करें
बढ़ती उम्र में बच्चे के शरीर को एनर्जी की आवश्कता होती है। ऐसे में बच्चों को मसूर दाल के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ कमजोरी भी दूर होती है। मसूर दाल में मौजूद प्रोटीन और आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करता हैं।
वजन बढ़ाने में मददगार
अक्सर माएं बच्चों के कम वजन को लेकर चिंता में रहती है। ऐसे में बच्चों को मसूर दाल खिलाते समय उसमें देसी घी डालने से उनका वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। दाल एक पौष्टिक आहार है। ऐसे में बच्चों को इसे खिलाने से बच्चे हेल्दी रहते है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता हैं।
बच्चों को मसूर दाल खिलाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर बच्चों को कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस दाल को बच्चों को खिलाएं।
All Image Credit- Freepik