Sattu Benefits For Children: सत्तू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये भुने चने को पीसकर तैयार किया जाता है। अक्सर लोग गर्मी में इसका सेवन करना पसंद करते हैं। सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर और विटामिन्स। ये शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देने के साथ इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों को भी सत्तू आसानी से दिया जा सकता हैं। सत्तू को ऊर्जा का पावरहाउस कहा जाता है। ये बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर से कई गुना ज्यादा हेल्दी होता है। ऐसे में बच्चों की डाइट में सत्तू को जरूर शामिल करें। सत्तू के सेवन से बच्चों को पेट से जुड़ी समस्या भी कम होती हैं। बच्चों को सत्तू की ड्रिंक, परांठा या रोटी में मिलाकर दिया जा सकता हैं। आइए जानते हैं बच्चों को सत्तू खिलाने के फायदों के बारे में।
ठंडी तासीर
चने के सत्तू की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में बच्चों को लू और धूप से बचाने के लिए सत्तू का शरबत दिया जा सकता है। नोएडा के वैघ जी क्लिनिक के डॉक्टर अकुर गुप्ता बताते हैं कि इसके सेवन से बच्चों को गर्मी लगने से बचाव होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
उच्च पोषक तत्व
बच्चों को सत्तू खिलाने से उनके शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम पाया जाता है,जो शरीर के लिए हेल्दी होता है। बच्चों को सत्तू देने से उनकी हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती है।
पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं
बच्चों को सत्तू खिलाने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है। सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से बचाव करता हैं। सत्तू आसानी से पचने वाला भोजन है यह कोलन को साफ करने और एसिडिटी से राहत देता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को आम खिलाने से पहले ध्यान रखें डॉक्टर की ये सलाह, गलती करने पर हो सकता है डायरिया
कई रोगों में लाभदायक
आजकल कम उम्र में बच्चों को डायबिटीज की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ बीपी को भी नियंत्रण में रखता है। इसके सेवन से बच्चों के शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है।
वजन कम करने में मददगार
सत्तू के सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। आज के समय में मोटापा बच्चों में भी एक बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में बच्चे को वजन को कंट्रोल में रखने के लिए उनकी डाइट में सत्तू को अवश्य शामिल करें। सत्तू के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
बच्चों को सत्तू खिलाने से कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version