Tips for Oral Hygiene in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकतर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखती हैं। वे सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट लेती हैं। योग या एक्सरसाइज करती हैं और अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं अपनी ओरल हाइजीन को नजरअंदाज कर देती हैं। कभी थकान, तो कभी आलस की वजह से वे अपनी ओरल हाइजीन पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जबकि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी ओरल हाइजीन का पूरा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे मसूड़ों में सूजन या जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी में कुछ ऐसे बदलाव भी होते हैं, जिनकी वजह से दांतों के गंभीर रोग हो सकते हैं। इससे मां और बच्चे को खतरा हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी ओरल हाइजीन को बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके ओरल हाइजीन बनाए रख सकती हैं। तो आइए, (स्माइल्स.एआई) Dezy.com के को-फाउंडर डॉ. जतिन काकरानी से जानते हैं-
प्रेग्नेंसी में ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए टिप्स- Tips for Good Oral Health During Pregnancy in Hindi
1. दांतों की नियमित रूप से जांच कराएं
कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों की जांच नहीं करवाती हैं। उन्हें लगता है कि इससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने दांतों की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए। दरअसल, इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे संक्रमण बढ़ सकता है और महिलाओं को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अपने दांतों की नियमित रूप से जांच करवाएं। इससे आपको दांतों और मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतों का पहले ही पता लग जाएगा।
2. दिन में दो बार ब्रश करें
ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो ओरल हाइजीन का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान आपको दांतों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। इस दौरान दांतों में सेंसिटिविटी भी बढ़ सकती है। इस स्थिति में आप डॉक्टर की सलाह पर टूथपेस्ट ले सकती हैं। साथ ही, माउथवॉश का इस्तेमाल भी जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में भी मुंह की सफाई है जरूरी, जानें आपके ओरल हेल्थ का गर्भ में पल रहे शिशु पर कैसा पड़ता है प्रभाव
3. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस से परेशान होना पड़ता है। उल्टी और जी मिचलाने की वजह से उनके मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में उल्टी करने के बाद आप फ्लोराउड माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। उल्टी के बाद आपको तुरंत ब्रश करने से बचना चाहिए। उल्टी की वजह से आपके पेट का एसिड इनेमल कमजोर हो सकता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन डी और फॉस्फोरस युक्त आहार का सेवन करें। दांतों की सड़न से बचने के लिए शर्करायुक्त और अम्लीय खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
4. शरीर को हाइड्रेट रखें
गर्भावस्था के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इससे मॉर्निंग सिकनेस को ठीक करने में मदद मिलेगी। साथ ही, मुंह से बैक्टीरिया आदि भी दूर होंगे। पानी पीने से ओरल हाइजीन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे मसूड़ों की सूजन से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान मुंह के रोग हो सकते हैं खतरनाक, जानें कैसे करें देखभाल
5. प्लाक से बचें
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को प्लाक जमा हो सकता है। प्रेग्नेंसी में आपको इससे बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपको और बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इस स्थिति को रोकने के लिए आपको दंत चिकित्सक से मिलना चाहिए। इसके लिए आप ब्रश और कुल्ला करें।
अगर आप प्रेग्नेंसी को एंज्वॉय कर रही हैं, तो इस दौरान अपनी ओरल हाइजीन को नजरअंदाज न करें। अपने स्वास्थ्य के साथ ही ओरल हाइजीन को भी बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें।