
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला को मुंह का रोग हो जाए, तो उसके स्वास्थ्य के लिए और होने वाले शिशु के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसा देखा जाता है कि प्रेग्नंसी के दौरान बहुत सारी महिलाओं को दांतों और मसड़ों से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। दरअसल गर्भावस्था और मुंह के रोगों के तार आपस में जुड़े हुए हैं। कई चिकित्सक मानते हैं कि जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों और मसूड़ों से जुड़े रोग होते हैं, उनमें शिशु के सामान्य से छोटे होने की संभावना ज्यादा होती है। आइए आपको बताते हैं इस दौरान महिलाएं किस तरह अपने मुंह का ख्याल रख सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में दांत के रोग
दरअसल हम सभी के मुंह में तमाम तरह के जीवाणु पाए जाते हैं, जो खाने-पीने के साथ पेट में जाते हैं। ये जीवाणु शरीर में कई तरह की क्रियाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को मुंह का रोग हो जाए, तो खराब बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। ये बैक्टीरिया शिशु के निर्णाण प्रक्रिया में बाधा पहुंचाते हैं। यही कारण है कि गर्भवती महिला मुंह के रोगों पर अगर सही समय पर ध्यान न दे, तो होने वाला शिशु कमजोर, अपंग या कम वजन वाला पैदा हो सकता है। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपने मुंह का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- गर्भावस्था में 'मॉर्निंग सिकनेस' से हैं परेशान, तो आजमाएं ये 5 प्राकृतिक नुस्खे
हो जाती है कैल्शियम की कमी
बच्चे की हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है, जो मां के शरीर से पूरा होता है। चिकित्सक प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कैल्शियम वाले आहार खाने की सलाह इसीलिए देते हैं। मगर कई बार कैल्शियम ट्रांसफर की इस प्रक्रिया में मां के शरीर में कैल्शियम का स्तर घटने लगता है, जिससे उसके दांतों और हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
Buy Online: Colgate Max Fresh Anti-Cavity Toothpaste, Peppermint Ice, 150gm (Pack of 4), Offer Price: Rs. 276/-
प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे करें मुंह की देखभाल
- मुंह में कोई भी समस्या होने पर इसे नजरअंदाज न करें, बल्कि डेंटिस्ट को दिखाएं।
- प्रेग्नेंसी के दौरान सुबह और शाम, यानी 2 बार ब्रश जरूर करें।
- ब्रश करते समय हाथों को ढीला रखें, दांतों को बहुत तेज रगड़ने की जरूरत नहीं है।
- खाना खाने, दूध पीने या किसी भी आहार के सेवन के बाद सादे पानी से कुल्ला जरूर करें।
- आप दांतों के बीच के हिस्से को अच्छे से साफ करें। फ्लॉस को मसूड़े की जड़ से ऊपर की ओर खींचें और अच्छे से सफाई करें।
- प्रेग्नेंसी में चीनी वाली मीठी चीजों का सेवन कम से कम करें। इसके अलावा नमक का सेवन भी ज्यादा न करें।
- बहुत ज्यादा मात्रा में मंजन न लें। मटर के दाने के बराबर मंजन आपके लिए पर्याप्त है।
- ज्यादा फ्लोराइड दांतों के लिए खतरनाक हो सकता है।
Read More Articles On Women's Health in Hindi