शरीर में फॉस्फोरस की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स

शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए आप इन आहार का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन आहार के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में फॉस्फोरस की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स


फॉस्फोरस शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसके सेवन से शरीर की हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने और नई कोशिकाओं के निर्माण में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा फॉस्फोरस गर्भवती महिलाओं और टीनएजर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर में फॉस्फोरस की कमी होने पर किडनी की परेशानी, ब्लड में समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, फॉस्फोरस की कमी काफी दुर्लभ है, क्योंकि अधिकांश लोग किसी न किसी रूप में इसका सेवन जरूर करते हैं। अगर आपके शरीर में फॉस्फोरस की कमी है, तो आप कुछ हेल्दी आहार की मदद से शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में जिसके सेवन से शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा किया जा सकता है-

फास्फोरस से भरपूर 10 बेस्ट फूड्स (Top Ten Phosphorus Rich Foods )

1. अंडा - अंडा फास्फोरस का अच्छा स्रोत है। हालांकि, अंडे के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मात्रा में फास्फोरस होता है। मध्यम आकार के अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन और 86 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है। 

इसे भी पढ़ें - लो फैट फास्फोरस डाइट के बारे में डाइटीशियन से जानें, साथ ही इसके मुख्य स्रोत की भी लें जानकारी

2. फैटी फिश और सीफूड्स - सीफूड्स और फैटी फिश जैसे- सैल्मन, क्लैम और मोलस्क फॉस्फोरस का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम सैल्मन में 21 ग्राम प्रोटीन और 282 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है। वहीं, 100 ग्राम पके हुए स्कैलप्स 426 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। इसके सेवन से आपको काफी लाभ हो सकता है। 

3. चिकन और पोल्ट्री - चिकन और टर्की जैसे पोल्ट्री में फास्फोरस होता है। अगर आप शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो चिकन और पोल्ट्री उत्पाद का सेवन करें। 

4. रेड मीट - रेड मीट में फॉस्फोरस की अधिकता होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम की भी अधिकता होती है। 

5. दूध और दही - डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम-फास्फोरस काफी भरपूर रूप से होती है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो दही और दूध का सेवन करके शरीर में फास्फोरस की कमी को पूरा कर सकते हैं। Phosphorus Diet Milk

6. चीज (Cheese) - चीज मे फास्फोरस काफी भरपूर रूप से होता है। खासतौर पर हार्ड चीज, क्रीम चीड, पनीर इत्यादि के सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से फॉस्फोरस मिलता है।

7. खमीर - खमीर ( Yeast) फास्फोरस का समृद्ध स्त्रोत होता है। खमीर से तैयार ब्रेड के सेवन से शरीर को भरपूर रूप से फास्फोरस प्राप्त होता है। इसके अलावा खमीर में फास्फोरस के अलावा, विटामिन बी, क्रोमियम और कई मिनरल्स प्राप्त होते हैं। 

8. बीन्स और दाल - चिकन या फिर बीफ की तुलना में बीन्स और दाल में अधिक मात्रा में फास्फोरस हो सकता है। अगर शरीर में आप फॉस्फोरस की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो बींस और दालों का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।

9. कार्बोनेटेड कोला ड्रिंक - शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन न करें। इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें ृ फास्फोरस की कमी से कमजोर होते हैं दांत और मसूड़े, इन आहारों से करें इसकी पूर्ति

10. चॉकलेट है लाभकारी - शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, चॉकलेट में फास्फोरस की मात्रा चॉकलेट के प्रकार पर निर्भर करती है। 100 ग्राम डार्क चॉकलेट से 308mg फॉस्फोरस हो सकता है। वहीं, 100 ग्राम व्हाइट चॉकलेट 176mg फॉस्फोरस प्राप्त होता है।

शरीर में फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए आप इन 10 मुख्य आहार का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके शरीर में फॉस्फोरस की कमी अधिक है, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह पर ही फॉस्फोरस का सेवन करें।  

Read Next

गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय पिएं ये 5 फ्रूट स्मूदी, शरीर में मिलेगी ठंडक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version