Expert

क्या बदलते मौसम में पेट खराब होना कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है? जानें बचाव के उपाय

Upset Stomach And Weak Immunity: कई बार बदलते मौसम में पेट खराब हो जाता है। अगर आपके साथ हर बार ऐसा होता है, तो यह सही नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी वीक है। जानें, इस बारे में सभी चीजें विस्तार से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बदलते मौसम में पेट खराब होना कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है? जानें बचाव के उपाय


मौसम बदल रहा है। एयर क्वालिटी भी खराब चल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आमतौर पर इन दिनां गले में खराश, खांसी, सर्दी-जुकाम आदि समस्याएं सामान्य तौर पर देखने को मिलती हैं। बहरहाल, क्या आपने सुना है कि इन दिनों कई लोगों को पेट खराब, डायरिया, पेट दर्द जैसी परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं? ऐसे में यह जान लेना आवश्श्क महसूस होता है कि क्या बदलते मौसम में पेट खराब होना कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या सलाह देते हैं।

क्या बदलते मौसम में पेट खराब होना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है?

is an upset stomach a sign of weak immunity 1 (7)

दिव्या गांधी की मानें, तो बदलते मौसम में पेट खराब होना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है। पेट खराब होने का मतलब है डायरिया, ब्लोटिंग, गैस या कब्ज की समस्या होना। ध्यान रखें कि गट बैक्टीरिया बैलेंस्ड होते हैं, तो इसकी वजह से पेट स्वस्थ रहता है। वहीं, अगर किसी का पेट खराब है, गट बैक्टीरिया बैलेंस्ड नहीं हैं, तो पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। यह पूरी तरह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में पेट खराब हो जाता है? इन 9 डाइट टिप्स से पाएं राहत

इम्यूनिटी और पाचन के बीच संबंध- The Gut-Immunity Connection

stomach pain01 (2)

दिव्या गांधी की मानें, तो करीब 70 फीसदी इम्यूनिटी पाचन तंत्र पर निर्भर करती है। अगर किसी का पेट खराब है, पाचन संबंधी परेशानी है, कब्ज या डायरिया है, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उनके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में स्वस्थ माइक्रोऑर्गेनिज्म नहीं हैं। ध्यान रखें कि गट में हेल्दी और बैड बैक्टीरिया का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। अगर इनके बीच असंतुलन हो जाता है, तो ऐसे में इम्यून सही तरह से रेस्पॉन्स नहीं करता है, जिससे निरंतर पेट संबंधी समस्या बनी रहती है। यही नहीं, कमजोर इम्यूनिटी के कारण संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी शरीर की कम हो जाती है। वैसे भी अगर आपका गट हेल्थ सही नहीं होता है, तो शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, जिससे संक्रमण या बीमार होने का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: मौसम में बदलाव का पेट की सेहत पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के अन्य लक्षण

पेट खराब होना कमजोरी इम्यूनिटी का एक लक्षण है। इसके कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • बार-बार सर्दी-जुकाम होना
  • कोई घाव समय से न भरना।
  • लगातार थकान और कमजोरी बने रहना।
  • अक्सर तनाव में रहना, जिसका इम्यूनिटी पर नेगेटिव असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: मौसम में बदलाव का पेट की सेहत पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो इसे लेकर लापरवाही न करें। यह बिल्कुल सही नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। हालांकि, बार-बार पेट खराब होना किसी अन्य बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए, अपने शरीर में नजर आ रहे सभी लक्षणों पर गौर करें और बहुत देर होने से पहले डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?

    पाचन क्षमता कमजोर होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे ब्लोटिंग, गेस, कब्ज, दस्त, पेट दर्द, सीने में जलन और मतली। इसके अलावा, थकान, कमजोरी, भूख कम लगना या भूख बढ़ना आदि समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
  • मौसम बदलने के बाद आप बीमार क्यों होते हैं?

    अक्सर मौसम बदलने पर वो लोग बीमार हो जाते हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। अगर आप हर बार मौसम बदलने पर बीमार पड़ जाएं, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।
  • आंत कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    आंत कमजोर होने पर पेट में दर्द, गैस, सूजन, कब्ज, दस्त जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ध्यान रखें कि आंत कमजोर होने होने पर भोजन ठीक से पचता नहीं है, पेट में सूजन आ जाती है, थकान और कमजोरी भी बनी रहती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण लंबे समय तक दिखे, तो तुरंत प्रोफेशनल की मदद लें।

 

 

 

Read Next

क्या खराब AQI में हर समय छाती में भारीपन होना नॉर्मल है? जानें कैसे पाएं छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 24, 2025 19:08 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 24, 2025 19:08 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS