Eating Rules: बच्चों को जरूर बताएं भोजन के ये 5 नियम, आपको नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

अगर आप भी अपने बच्चों को भोजन की अच्छी आदतें देना चाहते हैं तो पहले बच्चों को जरूर सिखाएं भोजन के ये 5 नियम।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Eating Rules: बच्चों को जरूर बताएं भोजन के ये 5 नियम, आपको नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत


स्वस्थ भोजन खुद को लंबे समय तक स्वस्थ रखने का एक बेहतर तरीका होता है, चाहे कोई बड़ा हो, बुजुर्ग हो या फिर कोई बच्चा। हर किसी के लिए भोजन जरूरी होता है, लेकिन खानपान की कुछ गलतियों या गलत आदतों के कारण भोजन अपना काम सही से नहीं कर पाता। जिसके कारण शरीर को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों के खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है जिन्हें भोजन करने की सही समझ नहीं है। बच्चों को खानपान की सही आदतों के साथ रखने का काम बच्चों के माता-पिता का होता है। इसके लिए माता-पिता को कड़ी मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस कुछ मामूली से नियम अपने बच्चों को सीखाने की जरूरत होती है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि नियमों के साथ बच्चों को खानपान की आदतें डालनी चाहिए। 

healthy diet

असली खाना खाएं

असली खाने से मतलब होता है कि आप ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाए रखें। जबकि ज्यादातर बच्चों को प्रोसेस्ड फूड्स से ही लगाव होता है। जिसके कारण उन्हें पेट में कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए बच्चों को बचपन से असली खाने और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के साथ जीने का नियम सिखाएं। 

रेनबो डाइट

रेनबो डाइट जिसमें कई तरह के रंगों वाले फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है। इस डाइट में हरी, पीले, नीले, ऑरेंज और लाल फल-सब्जियों का मिश्रण होता है। इस डाइट के नियम के साथ हम लंबे समय तक बीमारियों से बचे रहने के साथ स्वस्थ रख सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही रेनबो डाइट की आदत डालें, जिससे की वो फल और सब्जियों को खाने की आदत बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: अपनी डाइट में जोड़ें तरबूज, अलसी और खरबूजे के बीज, जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

डिनर का आनंद लें 

किसी भी तरह के फल और सब्जियों का सेवन करने से पहले आपको कुछ देर पहले खुद को फ्री करना जरूरी है, तभी आप अपने भोजन का आनंद ले सकते हैं और बिना जल्दबाजी के इसका सेवन कर सकते हैं। बच्चे भी अक्सर जल्दबाजी के कारण भोजन को सही तरीके से नहीं खाते जिस कारण भोजन अपना काम भी सही से नहीं कर पाता। कई शोध सामने आए हैं जिसमें ये दिखाया गया है कि धीरे-धीरे भोजन करे से हमे ज्यादा फायदा होता है। इसलिए बच्चों को भी आप यही नियम सिखाएं। 

आराम से भोजन करें 

टीवी को भोजन तभी करते हैं जब उनके सामने टीवी, लैपटॉप या फिर मोबाइल चलता रहे, जबकि बच्चों की ये आदत बहुत खराब होती है। इसलिए आप बच्चों को सिखाएं कि बच्चों को खाना खाते समय किन चीजों से दूरी रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कारण बच्चों या किसी का भी भोजन से ध्यान दूसरी ओर चला जाता है। जिसकी वजह से खाना अधूरा या फिर अच्छी तरह से नहीं खाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: चिकन और मीट को छोड़ने के बाद लोग अक्सर करते हैं ये आम गलतियां, जानें वेजिटेरियन डाइट को कैसे बनाएं हेल्दी

प्रस्तुति का ख्याल

भोजन बच्चों को तभी अच्छा लगता है जब उनके सामने भोजन को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए। इस तरीके की मदद से आप अपने बच्चों को खुद भोजन की तरफ आकर्षित कर सकते हैं। इसके साथ ही वो भोजन को खाने का लालच भी दिखाएंगे। आप चाहें तो भोजन को तैयार करते समय बच्चों की मदद भी ले सकते हैं। 

Read More Articles On Children Health In Hindi

Read Next

बच्चों में क्यों होता है हार्मोन असंतुलन? जानें बच्चों में कैसे लगाएं इस स्थिति का पता और क्या है इसका इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version