पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाते हैं ये फूट्स

पुरुष में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होना आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन बाजार में मिलने वाले कुछ फलों से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाते हैं ये फूट्स

Testosterone Boosting Fruits : तेजी से बढ़ते प्रदूषण की वजह से महिलाओं और पुरुषों में कई तरह की समस्याएं सामने आने लगी है। इसके साथ ही अनियत्रिंत खानपान और हमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह हम जाने-अनजाने कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। खानपान और लाइफस्टाइल में लापरवाही के कारण  पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन हार्मोंस में मुख्य रूप से प्रभावित किया है। टेस्टोस्टोरोन हार्मोंस पुरुषों की सेक्स लाइफ, हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। पुरुष अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर अपने टेस्टस्टोरोन हार्मोंस के स्तर को बनाएं रख सकते हैं। 

कौन से फल टेस्टोस्टेरोन को सबसे ज्यादा बढ़ाते हैं? 

इस लेख में आपको टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने वाले फलों के बारे में बताया गया है। अगर पुरुष इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे वह आसानी से अपने टेस्टोस्टोरोन को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Sperm Count Increase Food: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुषों को रोज खाने चाहिए ये 5 फूड्स

testosterone boosting fruit

अनार खाने से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन लेवल 

अनार खाने से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर में सुधार होता है। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में सहायक सेल्स को बचाने में अनार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मोटापा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने का एक कारण माना जाता है, लेकिन अनार मोटापे को दूर करने में सहायक होता है। जिससे अनार के नियमित सेवन से आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल दुरुस्त होता है। 

अंगूर से बढ़ाए टेस्टोस्टेरोन 

अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंगूर के पोषक तत्व टेस्टोस्टोरोन के स्तर को सही करने के साथ ही स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। अंगूर के कई तत्व पुरुषों के इरेक्शन को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से पुरुषों के सेक्सुअल लाइफ में सुधार होता है। 

testosterone boosting fruit papaya

पपीता खाने से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन का स्तर

पपीता आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :  पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ज्यादा होने पर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है आडू

अधिक आयु होने पर आडू का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। आडू में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। एक स्टडी के अनुसार जो लोग मोनोअनसैचुरेटेड फैट का सेवन करते हैं उनके टेस्टोस्टेरोन का लेवल अन्य की तुलना में बेहतर होता है। स्टडी में शामिल हुए पुरुषों के टेस्टोस्टोरोन के स्तर में करीब 17 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। 

 

यदि आपकी आयु 30 से अधिक है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने वाले फलों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 30 की आयु के बाद टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने चाहिए, जैसे योगा व एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। इसके अलावा देर रात तक न जागे व शराब और धूम्रपान से दूर रहें।  

Read Next

पुरुषों में थायराइड कितना होना चाहिए? जानें नॉर्मल और खतरनाक थायराइड लेवल के बारे में

Disclaimer