Doctor Verified

शरीर में दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है लिवर का आकार, इस तरह से करें बचाव

लिवर के बढ़ने पर व्यक्ति की भूख कम हो जाती है, स्किन और आंखों में पीलापन छा जाता है। लिवर बढ़ना किसी अन्य बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है लिवर का आकार, इस तरह से करें बचाव


Symptoms Of Enlarged Liver In Hindi: लिवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। लिवर ही हमारे शरीर से सभी टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं, अगर लिवर से जुड़ी कोई बीमारी हो जाए, तो इससे व्यक्ति में थकान और कमजोर आ सकती है। यहां तक कि शरीर में टॉक्सिंस की मात्रा बढ़ने से अन्य समस्याएं भी हो सकती है। आमतौर पर लिवर के खराब होने पर इसमें सूजन आ जाती है। ऐसा कई बार कैंसर या बढ़ते फैट की वजह से होता है। कभी-कभी लिवर का साइज बढ़ जाता है, ऐसा किसी अन्य बीमारी के कारण हो सकता है, जैसे इंफेक्शन की वजह से या फिर लंबे समय से चल रही लिवर की बीमारी के कारण होता है। इस लेख में हम वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में Director & Unit Head, Gastroenterology, Hepatology & Endoscopy डॉ. सुभाशीष मजूमदार से जानेंगे कि आखिर लिवर बढ़ने पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं। 

लिवर के बढ़ने का क्या मतलब है- What Is Enlarged Liver In Hindi

What Is Enlarged Liver In Hindi

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि लिवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। Cleveland Clinic के मुताबिक, "लिवर कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, जिसमें से एक है शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालना और ब्लड कोलेस्ट्रॉल को सही तरह से रेगुलेट करना। अगर किसी के लिवर का साइज बड़ा है, तो इसका मतलब है कि लिवर में सूजन है और यह सामान्य साइज से बड़ा हो चुका है। यह अन्य किसी गंभीर बीमारी का एक लक्षण भर हो सकता है। कभी-कभी यह ब्लड या हृदय की बीमारी का कारण भी हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: ये 5 लक्षण बताते हैं लिवर की बीमारी का संकेत, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां और बचाव के तरीके

लिवर के बढ़ने के लक्षण- Symptoms Of Enlarged Liver In Hindi

Symptoms Of Enlarged Liver In Hindi

आमतौर पर लिवर के बढ़ने पर कोई विशेष लक्षण नजर नहीं आते हैं। हालांकि, कुछ गंभीर मामलों में पेट के दाएं हिस्से में दर्द हो सकता है। आपको बताते दें कि पेट के दाहिने हिस्से में ही लिवर होता है। इसके बढ़ने की वजह से पेट में दर्द, ब्लोटिंग या भारीपन महसूस हो सकता है। यहां तक कि अगर आप डॉक्टर के पास जाएं, तो पता चलेगा कि वे पेट को छूने से लिवर को महसूस कर पा रहे हैं। जबकि सामान्य व्यक्ति का लिवर छुआ नहीं जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीलिया ठीक होने के बाद इस तरह से रखें अपनी लाइफस्टाइल, दूर हो जाएगी कमजोरी

लिवर बढ़ने के कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं- Other Symptoms Of Enlarged Liver In Hindi

  • थकान महसूस होनाः लिवर बढने पर थकान महसूस हो सकती है। थोड़ा-बहुत काम करते हुए व्यक्ति खुद में लो-एनर्जी फील करता है। यहां तक कि दौड़-भाग वाले काम करने में भी व्यक्ति को दिक्कतें महसूस होती हैं।
  • भूख कम लगनाः लिवर बढ़ने की वजह से अक्सर पेट में ब्लोटिंग और भारीपन महसूस होता है। इस अवस्था में अक्सर भूख कम लगती है और व्यक्ति का कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। नतीजतन शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी होने लगती है। यही नहीं, भूख न लगने की वजह से व्यक्ति खाना नहीं खाता है, जो उसकी अन्य बीमारियों और कमजोरी का अहम कारण बन जाता है।
  • जॉन्डिस हो जाता हैः लिवर की किसी भी तरह की परेशानी होने पर व्यक्ति को जॉन्डिस हो सकता है। जॉन्डिस होने पर स्किन पीली हो जाती है, आंखें भी पीली पड़ जाती है। लिवर के बढ़ने पर भी इस तरह की स्थिति हो सकती है।

image credit: freepik

Read Next

क्या 2-4 सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही फूलने लगती है सांस, इन बीमारियों का होता है संकेत

Disclaimer