Tue Oct 27, 2026 | 01:46 AM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सीड्स, डॉक्टर से जानें

शिशु के लिए मां का दूध सबसे जरूरी होता है जो न सिर्फ शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। यहां जानिए, ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए सीड्स कौन से खाएं?
ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सीड्स, डॉक्टर से जानेंब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सीड्स, डॉक्टर से जानें

शिशु के लिए शुरुआती 6 महीनों में मां का दूध बहुत जरूरी होता है, जिससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है। हालांकि, कई महिलाओं को स्तनपान के दौरान कम दूध बनने की समस्या हो सकती है, जिससे शिशु को सही पोषण नहीं मिल पाता। कम दूध बनने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल असंतुलन, सही डाइट की कमी, तनाव, नींद की कमी या शारीरिक कमजोरी। ऐसे में कुछ नेचुरल तरीकों से बेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खासतौर पर कुछ सुपर सीड्स (बीज) का सेवन करने से स्तनपान कराने वाली महिलाओं को फायदा मिल सकता है। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए सीड्स कौन से खाएं?

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए सीड्स - Which Seeds Increase Breast Milk

1. मेथी के बीज – Natural Galactagogue

मेथी के बीज को स्तनपान के लिए एक प्राकृतिक गैलैक्टागॉग माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, मेथी के बीज शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे स्तनपान में मदद मिलती है। यह बीज द्रव संतुलन को बनाए रखते हैं और ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, मेथी के बीज में फाइबर और आयरन भी होते हैं, जो मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मददगार है मेथी का पानी, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके सेवन का तरीका

2. सौंफ के बीज – Supports digestion and milk flow

सौंफ के बीज न केवल पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि यह दूध के प्रवाह को भी बढ़ाते हैं। आयुर्वेद में सौंफ को ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने वाली औषधि माना गया है। यह मां के शरीर में दूध के उत्पादन को उत्तेजित करता है और शिशु के पेट में भी आरामदायक महसूस कराता है। इसके अलावा, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

Which seeds increase breast milkWhich seeds increase breast milk

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए अपनाएं खसखस और अलसी का देसी नुस्खा, जानें एक्सपर्ट से

3. चिया के बीज – Rich in omega-3 and hydration

चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह न केवल दूध उत्पादन को बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर में हाइड्रेशन भी बनाए रखते हैं, जो स्तनपान में जरूरी होता है। चिया सीड्स को डाइठ में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती, जिससे स्तनपान में मदद मिलती है।

4. तिल के बीज – High in calcium for milk production

तिल के बीज विशेष रूप से कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तिल में प्रोटीन और फास्फोरस भी होता है, जो दूध उत्पादन के लिए मददगार होते हैं। इसके अलावा, तिल के बीज शरीर को गर्म रखते हैं, जो खासकर ठंडे मौसम में फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में तिल को पाचन और स्तनपान बढ़ाने के लिए आदर्श माना गया है।

5. अलसी के बीज – Balances hormones for better lactation

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोएस्ट्रोजेन्स होते हैं, जो महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखते हैं। यह बीज विशेष रूप से दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं और स्तनपान के दौरान महिलाओं को स्वस्थ बनाए रखते हैं। अलसी के बीज शरीर में नमी बनाए रखते हैं, जिससे स्तनपान की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

निष्कर्ष

स्तनपान की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए उपरोक्त सभी सीड्स नेचुरल और प्रभावी विकल्प (How to increase breastmilk supply) हैं। हालांकि, किसी भी बीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है, खासकर यदि किसी महिला को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या हो। सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज के साथ, इन सीड्स का सेवन लाभकारी हो सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanima Singhal- Lactation Consultant (@maasicare_tanima)

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ PCOS में मेथी दाने और दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 11, 2025 18:59 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 11, 2025 18:59 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal