प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व की जरूरत होती है। वह पोषक तत्व गर्भ में बच्चे के विकास में भी काम आते हैं। ऐसे में डाइटिशियन प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट में कई ऐसी चीजें जोड़ते हैं जो महिलाओं की सेहत और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है। लेकिन हमारा सवाल यह है कि प्रेगनेंसी के दौरान के सोयाबीन खा सकते हैं? जी हां, आज का हमारा लेख इसी सवाल पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान सोयाबीन खाने से महिलाओं को क्या-क्या फायदे और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
प्रेगनेंसी के दौरान सोयाबीन खााने के फायदे
बता दें कि सोयाबीन के अंदर भरपूर मात्रा में ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी-6, विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान सोयाबीन के सेवन से महिलाओं को कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे-
1 - खून की कमी से बचाएं
सोयाबीन के सेवन से एनीमिया की समस्या से राहत मिल सकती है। बता दें कि सोयाबीन के अंदर आयरन पाया जाता है। एनीमिया की समस्या आयन की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में आयरन की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाएं अपना निर्माण नहीं कर पाती और शरीर के टिश्यू को ऑक्सीजन नहीं दे पाती। ऐसे में सोयाबीन के सेवन से इस समस्या से बचा जा सकता है।
2 - रक्तचाप को करें नियंत्रित
प्रेगनेंसी में रक्तचाप को नियंत्रित करना जरूरी है। ऐसे में सोयाबीन के सेवन से रक्तचाप नियंत्रित हो सकता है। बता दें कि सोयाबीन के अंदर प्रोटीन पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर घटाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप प्रेगनेंसी के दौरान सोयाबीन का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में टोफू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
3 - हड्डियों में लाए मजबूती
सोयाबीन की सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। बता दें कि सोयाबीन के अंदर फाइटोएस्ट्रोजन मौजूद होता है जो न केवल हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के रोग से भी बचाता है। ऐसे में अगर कोई महिला प्रेगनेंसी के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से ग्रस्त हो गई है तो उसे भी राहत मिलती है।
4 - हृदय के लिए फायदेमंद
प्रेगनेंसी के दौरान यदि सोयाबीन का सेवन किया जाए तो ये हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी है। बता दें कि यह लो डेंसिटी लिपॉप्रोटीन को कम करने में आपके बेहद काम आ सकता है। यह एक नुकसानदेह कोलेस्ट्रॉल होता है जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान सोयाबीन खाने के नुकसान
बता दें कि किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में यदि प्रेगनेंसी में सोयाबीन का अधिक सेवन किया जाए तो यह प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत के नुकसानदेह हो सकता है।
1 - अगर सोयाबीन का सेवन प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा करें तो ब्लड शुगर कम होने की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण होता है कि महिलाएं खुद को उर्जा रहित महसूस कर सकती हैं।
2 - कुछ महिलाओं को सोयाबीन से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी महिलाएं सोयाबीन के सेवन से दूर रहें।
3 - बता द प्रेगनेंट वूमेन यदि सोयाबीन का अधिक सेवन करे तो उनको इसके कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में निमोनिया होने के 6 कारण, लक्षण, खतरे और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
प्रेगनेंसी के दौरान सोयाबीन के खाते वक्त जरूरी सावधानियां-
1 - सोयाबीन का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
2 - सोयाबीन का सेवन करने से पहले एक बार सीमित मात्रा का ज्ञान जरूर ले लें। इसकी अधिक मात्रा से सेहत को नुकसान हो सकता है।
3 - जिन लोगों को सोयाबीन के सेवन से एलर्जी है वे इसके सेवन से बचें।
4 - जब भी सोयाबीन को अपने आहार में जोड़ें तो उससे पहले उसे अच्छी तरह से धोएं, उसके बाद उसका सेवन करें।
5 - आप जिन खाद्य पदार्थों में सोयाबीन को डाल रहे हैं उन्हें अच्छे से पकाएं।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद शरीर में खून की कमी (एनीमिया) के लक्षण, कारण और इलाज के तरीके
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सोयाबीन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। खासकर प्रेगनेंसी में सोयाबीन का सेवन सुरक्षित है लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है। इसका अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं जोड़ने से पहले सीमित मात्रा का ज्ञान ले लें। उसके बाद ही सोयाबीन को अपनी डाइट में जोड़ें।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on women health in hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version