बालों और त्वचा पर लगाएं सोयाबीन का तेल, मिलेंगे कई फायदे

सोयाबीन का तेल विटामिन ई, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों और त्वचा पर लगाएं सोयाबीन का तेल, मिलेंगे कई फायदे


Soyabean Oil Benefits: सोयाबीन का तेल अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए उपयोग में लाते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस तेल का इस्तेमाल अपने बालों और त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। सोयाबीन के तेल में विटामिन ई, ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड भरपूर होता है, ये सभी पोषक तत्व बालों और त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, साथ ही बालों को भी सुरक्षित रखते हैं। सोयाबीन का तेल एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करता है, बालों को मॉयश्चराइज करता है और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं बालों और त्वचा को सोयाबीन तेल से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। 

1. नमी बनाए रखने में कारगर

सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों को नमी प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। सोयाबीन तेल त्वचा की सतह में प्रवेश करता है, नमी को सील करने में मदद करता है। इसके लिए आप 2-3 बूंद सोयाबीन ऑयल लें, इस अपने चेहरे पर थपथाएं और बालों पर लगाएं। आप क्लींजर, टोनर और मॉयश्चराइजर लगाने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को गहराई तक ले जाने में मदद करता है।

2. यूवी किरणों से बचाए

सोयाबीन तेल का इस्तेमाल त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के लिए भी किया जा सकता है। यह सनस्क्रीन के रूप में कार्य करता है। त्वचा को धूप से होने वाली क्षति से बचाता है। इस तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन ई होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट् त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं। त्वचा की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।

3. एजिंग के लक्षण कम करे

अगर आपकी त्वचा पर उम्र से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं, तो इस स्थिति में आप सोयाबीन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में मौजूद ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड भरपूर होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है, त्वचा की लोच को बढ़ाता है। चेहरे पर इस तेल को लगाने से फाइन लाइंस, झर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। धीरे-धीरे एजिंग के लक्षणों में कमी आने लगती है।

इसे भी पढ़ें - गर्मी में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, स्किन प्रॉब्लम्स होंगी दूर

4. नाखूनों के लिए फायदेमंद

अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, तो इस स्थिति में आप सोयाबीन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर सोयाबीन तेल लगाएं, कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे नाखूनों में नमी बनी रहेगी, नाखून सॉफ्ट बने रहेंगे। साथ ही नाखूनों का संक्रमण भी कम होगा। सोयाबीन तेल में प्रोटीन होता है, इसके नाखूनों की ग्रोथ तेज होती है।

5. स्कैल्प के लिए फायदेमंद

सोयाबीन के तेल में मौजूद ओमेगा 3 और विटामिन ई स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। स्कैल्प की त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। अपने स्कैल्प को साफ-सुथरा रखने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - बुरांश का जूस पीने से ठीक हो सकती हैं त्वचा की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

6. बालों को लंबा बनाए

अगर आपके बाल छोटे हैं, आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए सोयाबीन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों के रोम मजबूत होते हैं, बालों का विकास तेज होता है। साथ ही मुक्त कणों से भी लड़ता है। सोयाबीने में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड केराटिन के निर्माण में मदद कर सकते हैं। बालों को मजबूत बनाते हैं। इसे इस्तेमाल से बालों के टूटने की संभावना भी कम होती है। 

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए नहाने के बाद इन 5 तेलों से करें शरीर की मालिश, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version