नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर सोया पोहा, वेट लॉस के साथ मिलेंगे कई अन्य फायदे

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में सोया पोहा खा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर सोया पोहा, वेट लॉस के साथ मिलेंगे कई अन्य फायदे


पोहा एक लोकप्रिय व्यंजन है, जो आमतौर पर नाश्ते में खाया जाता है। अलग-अलग जगहों पर पोहा को बनाना-खाने का तरीका अलग है। इंदौर और महाराष्ट्र में कई जगहों पर पोहा-जलेबी का नाश्ता किया जाता है। कई जगहों पर पोहे को प्याज या चटनी के साथ भी खाया जाता है। आमतौर पर लोग चावल से बना हुआ खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में, जो लोग डाइटिंग पर होते हैं या वजन घटाना चाहते हैं, वे पोहा नहीं खाते हैं। लेकिन, अब आपको वजन घटाने के लिए पोहे को अपने डाइट से बाहर निकालने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको सोया पोहा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सामान्य पोहे से ज्यादा हेल्दी होता है। इसे सोया चंक्स के छोटे छर्रों, जिसे सोया ग्रैन्यूल्स कहते हैं, से बनाया जाता है। सोया पोहा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने में सोया पोहा कैसे फायदेमंद होता है और इसे बनाने का तरीका क्या है (Soya poha benefits for weight loss and recipe) -

सोया पोहा के फायदे (Soya Poha Benefits For Weight Loss)

सोया पोहा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सोया पोहा का सेवन करने से ना सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि सेहत को कई अन्य फायदे भी होते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में सोया पोहा खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे -

वजन घटाने में मददगार 

जो लोग वेट लॉस करना चाहत हैं, वे सुबह के नाश्ते में सोया पोहा को शामिल कर सकते हैं। सोया पोहा खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। नाश्ते में सोया पोहा खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है और वेट लॉस आसानी से होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पिएं गाजर-टमाटर का सूप, वजन घटाने के साथ-साथ मिलेंगे कई अन्य फायदे

मांसपेशियां मजबूत होती हैं

सोया पोहा खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। सोया पोहा खाने से मसल्स बनाने में मदद मिलती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

सोया पोहा खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। सोया पोहा खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

Soya-Poha

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे 

सोया पोहा खाने से डाइजेशन भी अच्छा रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। सोया पोहा खाने से आंत में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

हड्डियों को मजबूत दे  

सोया पोहा खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, जिंक और मिनरल जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

सोया पोहा बनाने का तरीका (How To Make Soya Poha For Weight Loss)

आवश्यक सामाग्री 

  • 1 कप सोया ग्रैन्यूल्स
  • 1 चम्मच सरसों के दाने
  • 1 चम्मच उबले हुए मूंगफली के दाने
  • 1 चम्मच करी पत्ता 
  • 1/2 कप बारीक कटा प्याज
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच बारीक कटा धनिया
  • 2 चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन

विधि 

  • सोया पोहा बनाने के लिए सबसे पहले सोया ग्रैल्स को दो कप गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • फिर इसे पानी निकालकर, निचोड़ लें और एक अलग बर्तन में रखें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के डालें डालें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। सभी चीजों को मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए भूनें।
  • फिर इसमें मूंगफली के दाने डालकर 2 मिनट के लिए भूनें।
  • जब यह भुन जाए, तो इसमें हल्दी पाउडर डालकर एक मिनट के लिए पकाएं।
  • फिर इसमें सोया ग्रैन्यूल्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इसे कुछ मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर पकाएं। अंत में नींबू का रस और बारीक कटा धनिया डालें।
  • सोया पोहा खाने के लिए तैयार है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में सोया पोहा खा सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर को कोई फायदे मिलेंगे और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

Read Next

वजन घटाने के लिए Plant Based Diet है बेस्ट, जानें इसमें क्या खाते हैं क्या नहीं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version