How To Use Celery To Lose Weight: शरीर में मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में लोग आजकल फिट रहने के लिए कई तरह की दवाइयों आदि का भी इस्तेमाल करने लगते हैं। ये दवाइयां महंगी होने के साथ शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं। कई बार लोग वजन घटाने के लिए डाइट पर विशेष देने के साथ नियमित एक्सरसाइज भी करते रहते हैं। इन सब के साथ वजन कम करने के लिए किचन में मौजूद अजवाइन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से वजन कम होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। अजवाइन का अगर इन तरीको से सेवन किया जाएं, तो पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए अजवाइन सेवन करने का तरीका।
अजवाइन का पानी
अजवाइन खाने से शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकलने हैं और शरीर का मेटाबोलिज्म भी तेज होता है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए आधी चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में पूरी रात के लिए भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं। ऐसा नियमित करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी और बैली फैट भी कम होगा।
टॉप स्टोरीज़
अजवाइन की चाय
अजवाइन की चाय पीने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होगा। अजवाइन की चाय बनाने के लिए आधा गिलास पानी गर्म करने के लिए पैन में रखें। जब पानी हल्का गर्म हो जाएं, तो आधी चम्मच को पानी में डाल दें। उसके बाद 2 से 3 मिनट तक इसे उबलने दें। उसके बाद छानकर इस चाय को पिएं। आप चाहे, तो इसमें तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं।
गुनगुने पानी के साथ अजवाइन
अजवाइन का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। वजन कम करने के लिए आधा गिलास पानी को हल्का गुनगुना करें और इसके साथ अजवाइन को भी चबाकर खाएं। उसके बाद गुनगुने पानी को पी लें। ध्यान रखें अजवाइन का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दी में चेहरे पर मंहगी क्रीम के बजाय लगाएं देसी घी, स्किन पर दिखेंगे ये 5 जबरदस्त बदलाव
अजवाइन का चूर्ण
अजवाइन का चूर्ण बनाने के लिए उसका मिक्सी में पाउडर बना लें। अब इसके बाद इस पाउडर को रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ आधी चम्मच पाउडर को लें। ऐसा नियमित करने से वजन कम होने के साथ बैली फैट कम करने में भी मदद मिलेगी।
भूनी हुई अजवाइन
वजन को घटाने के लिए अजवाइन को भूनकर रख लें। अब इसे सुबह खाली पेट आधी चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी के साथ लें। भूनी हुई अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ऐसा लगातार करने से खाना ठीक से पचता भी है।
इसे भी पढ़ें- Foods Reducing Bloating: पेट फूलने पर खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम
अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें कि मात्रा में इसका सेवन न करें। साथ ही अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो इसके सेवन से बचें। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik