Doctor Verified

गंदा ब्यूटी ब्लेंडर के कारण हो सकती हैं ये 5 स्किन प्रॉब्लम, यूं रखें साफ-सफाई का ध्यान

Skin Problems Caused by Dirty Beauty Blender : ब्यूटी ब्लेंडर एक मेकअप लगाने का स्पंज है। अगर गंदे ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल किया जाए, तो यह कई स्किन प्रॉब्लम का कारण बनती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गंदा ब्यूटी ब्लेंडर के कारण हो सकती हैं ये 5 स्किन प्रॉब्लम, यूं रखें साफ-सफाई का ध्यान


Skin Problems Caused by Dirty Beauty Blender : मेकअप आज हर महिला और पुरुषों के जीवन की एक जरूरत बन चुका है। ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल मेकअप करते समय चेहरे पर फाउंडेशन, कंसीलर लगाने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर एक स्मूद और नेचुरल लुक लाता है। लेकिन जो लोग काफी समय से ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, वो अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और दानों की समस्या हो रही है। ब्यूटी ब्लेंडर के इस्तेमाल करने से स्किन प्रॉब्लम हो रही है, तो इसके पीछे की मुख्य वजह उसमें जमा गंदगी है।

गंदे ब्यूटी ब्लेंडर के प्रयोग से होने वाली स्किन प्रॉब्लम- Skin problems caused by using dirty beauty blender

दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandni Jain Gupta - Aesthetic, Dermatology, Cosmetology) के अनुसार, ब्यूटी ब्लेंड को लंबे समय तक अनक्लीन रखा या गंदा रखा जाए, तो यह मेकअप के दौरान स्किन को स्मूद टेकसचर देने की बजाय कई प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।

 

इसे भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लगाती हैं केले का मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Skin-problems-caused-by-using-dirty-beauty-blender-inside

1. पिंपल्स और एक्ने

त्वचा पर गंदे ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से मेकअप लगाते समय त्वचा पर तेल और वातावरण की धूल-मिट्टी जमा होने लगती है। यह सभी चीजें त्वचा पर बैक्टीरिया का घर बन जाती हैं, जिसकी वजह से पिंपल्स और एक्ने जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है गुड़हल के फूलों का तेल, जानें इसे लगाने का तरीका और रेसिपी

2. स्किन एलर्जी

पुराने और गंदे ब्यूटी ब्लेंडर कई प्रकार के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। साथ ही, इसमें मेकअप के कण मजा हो जाते हैं। इस तरह के ब्लेंडर का इस्तेमाल त्वचा पर किया जाए, तो यह स्किन एलर्जी का कारण बनते हैं। जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है, वह अगर गंदे ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें तो इससे त्वचा पर लाल रैशेज की परेशानी हो सकती है।

3. फंगल इंफेक्शन

ब्यूटी ब्लेंडर को एक खास तरह के पदार्थ से बनाया जाता है, जो पानी और नमी को सोंखता है। यही कारण है कि ब्यूटी ब्लेंडर में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन तेजी से अपनी जगह बनाते हैं। इनका इस्तेमाल अगर त्वचा पर किया जाए तो यह त्वचा पर खुजली, जलन और छोटे-छोटे दानों का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः डाइट में शामिल करें कोलेजन बूस्ट करने वाला ये शॉट ड्रिंक, त्वचा दिखेगी खूबसूरत

Skin-problems-caused-by-using-dirty-beauty-blender-inside3

4. पोर्स का बंद होना

गंदा ब्यूटी ब्लेंडर त्वचा की पोर्स को बंद कर देता है। एक्सपर्ट की मानें, तो ब्यूटी ब्लेंडर में मौजूद गंदगी त्वचा पर डेड सेल्स को बढ़ाते हैं। इससे स्किन में ऑक्सीजन जेनरेट नहीं हो पाती है। इसकी वजह से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी स्किन प्रॉब्लम होती है।

5. असमान रंगत

गंदे ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से त्वचा पर मेकअप सही तरीके से नहीं लग पाता है। इसकी वजह से स्किन पर फ्लेकीनेस और असमान रंगत नजर आती है।

इसे भी पढ़ेंः ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करेगा बाजरा स्क्रब, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका

Skin-problems-caused-by-using-dirty-beauty-blender-inside (2)

ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने का सही तरीका क्या है- What is the correct way to clean a beauty blender

अगर आप भी त्वचा पर नियमित तौर पर ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके साफ जरूर करें।

- सबसे पहले एक कटोरी में 1 गिलास गुनगुना पानी डाल दें।

- गुनगुने पानी में माइल्ड फेस वॉश की 2 से 4 बूंद डालकर घोलें।

- इस मिश्रण में 10 मिनट तक गंदा ब्यूटी ब्लेंडर भिगोकर रखें।

- जब ब्यूटी ब्लेंडर पानी सोंख ले, तो इसे धीरे-धीरे निचोड़ें।

- निचोड़ने से ब्यूटी ब्लेंडर की गंदगी, धूल मिट्टी और मेकअप के कण निकल जाएं।

- इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर को साफ पानी से अच्छे से धो लें।

- सबसे आखिर में ब्यूटी ब्लेंडर को सूती तौलिये पर रखकर सुखा लें।

स्किन प्रॉब्लम से बचाव के लिए आपको सप्ताह में 1 बार ब्यूटी ब्लेंडर को सही तरीके से साफ जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः त्वचा पर निखार लाने के लिए जरूर पिएं ये डाइजेस्टिव ड्रिंक, पाचन भी रहेगा दुरुस्त

निष्कर्ष

ब्यूटी ब्लेंडर का सही इस्तेमाल मेकअप के समय आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकता है। लेकिन गंदा ब्यूटी बलेंडर त्वचा को डैमेज, पिंपल्स और ब्रेकआउट का कारण बनता है। मेकअप के लिए सिर्फ ब्यूटी ब्लेंडर ही नहीं बल्कि ब्रश को भी नियमित तौर पर साफ करें।

Read Next

क्या तैलीय त्वचा वालों की झुर्रियां कम बनती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer