Signs Your Child Is About To Start Their First Period In Hindi: हर मां के मन में अपनी बड़ी हो रही बेटी को लेकर कई तरह की चिंताएं सताती रहती हैं। विशेषकर, टीनएज लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वे प्यूबर्टी से गुजरती है, शरीर में तरह-तरह के बदलाव होते हैं। इसी उम्र में ज्यादातर लड़कियों को पीरियड्स भी शुरू होते हैं। ये एक ऐसा बदलाव होता है, जिससे हर लड़की को गुजरना पड़ता है। पीरियड्स होना, लड़कियों के लिए हेल्दी होने की निशानी होता है। पीरियड्स होने का मतलब है कि लड़की फर्टाइल हैं और सेक्सुअली एक्टिव होने पर कंसीव भी कर सकती हैं। यहां तक कि पीरियड्स नियमित रहें, तो इससे ओवर ऑल हेल्थ भी सही रहती है, क्योंकि हार्मोन का स्तर बैलेंस रहता है। बहरहाल, पीरियड्स की शुरुआत होना हर लड़की के लिए अलग अनुभव होता है। हालांकि, उसे इसका पता नहीं चल पाता है। ऐसे में पेरेंट्स को समझना होगा कि फर्स्ट टाइम पीरियड्स आने से पहले बेटी में किस तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। उन्हें समझकर, वे अपनी बेटी को पीरियड्स के लिए तैयार कर सकते हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की है। आप भी जानें, फर्स्ट पीरियड्स होने से पहले नजर आने वाले संकेत के बारे में।
बेटी के पीरियड्स शुरू होने वाले संकेत- Signs Your Child Is About To Start Their First Period In Hindi
- बेटी को पहली बार पीरियड्स शुरू होने से पहले ऐंठन, पेट में दर्द, पीठ और पैरों में दर्द या अकड़न जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा कुछ दिनों तक चल सकता है।
- पेट में सूजन होना या पेट भरे होने का अहसास होना भी पीरियड्स के शुरुआत होने की ओर इशारा कर सकता है।
- पीरियड्स के शुरुआत होने के कुछ समय पहले ब्रेस्ट में दर्द और टेंडरनेस जैसी फीलिंग होने लगती है।
- पीरियड्स की शुरुआत से पहले लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। नतीजतन, चेहरे पर दाने या कील-मुंहासे हो सकते हैं।
- इन दिनों टीनएज गर्ल्स को बार-बार मूड स्विंग होने लगता है। असल में, शरीर में हो रहे बदलाव वह समझ नहीं पाती है और छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ी हो जाती है। वास्तव में, यह भी पीरियड्स के शुरुआत होने का संकेत देता है।
- कई बार फर्स्ट टाइम पीरियड्स की शुरुआत होने से पहले टीनएज गर्ल्सन चाहते हुए भी छोटे-छोटे काम में थकान महसूस करने लगती है। कुछ लड़कियों में इस उम्र में कामों के प्रति रुचि खत्म हो जाती है और दूसरों से बातचीत करना भी अवॉएड करती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दिनों में आम से दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं बीमारी का संकेत, न करें इग्नोर
बेटी को पीरियड्स के बारे में क्या बताएं- How to Help Your Daughter Be Ready for Her First Period In Hindi
- बेटी को बताएं कि पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होती है और यह सामान्य है।
- ब्लीडिंग कभी हैवी, तो कभी लाइट हो सकता है। ब्लड फ्लो से बेटी को कहें कि वह घबराए नहीं।
- यहां बताए गए संकेत नजर आते ही, आप बेटी को समझाएं कि किस तरह से पैड लगाए जाते हैं। टैम्पोन के इस्तेमाल के बारे में भी आप उसे जानकारी दे सकते हैं।
- पीरियड्स में घंटों तक पैड लगाकर रखना होता है, इसलिए बेटी को समझाएं कि 5 घंट में पैड चेंज करें। अगर ड्राईनेस हो, तो वजाइना की सही तरह से केयर करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version