Unhealthy Gut Symptoms: शरीर में कोई भी समस्या होने पर उसका असर बाहरी रूप से भी नजर आने लगता है। इसी तरह अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो इसका असर भी शरीर में नजर आने लगेगा। अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो आपको कोई भी चीज पचाने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण पानी तक पचना मुश्किल हो सकता है। गट हेल्थ खराब होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों के बारे में बात करते हुए हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच डायटीशियन मनप्रित कलरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
खराब गट हेल्थ होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण- Signs of an Unhealthy Gut
अचानक वजन बढ़ना या कम होना
अगर आपका वजन अचानक से कम हुआ है या बढ़ा है, तो यह भी खराब गट हेल्थ का लक्षण हो सकता है। दरअसल, गट हेल्थ खराब होने पर भोजन पच नहीं पाता है, जिस कारण शरीर को खाने से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
मीठे की क्रेविंग होना
मीठा खाने की तलब बार-बार उठना भी खराब गट हेल्थ का लक्षण सकता है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जो मीठे की तलब बढ़ने का कारण बन सकती है।
ब्लोटिंग या कब्ज होना
आंतो से जुड़ी समस्या में शरीर में कोई भी चीज पचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए इसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि ब्लोटिंग, डायरिया या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़े- गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके, डाइजेशन होगा मजबूत
नींद आने में परेशानी
अगर आपको ठीक से नींद नहीं आती है या सोने के बाद भी आप थकावट महसूस करते हैं, तो यह भी खराब गट हेल्थ का लक्षण हो सकता है।
सुबह थकावट महसूस होना
अगर आपको सुबह उठते ही थकावट और कमजोरी महसूस होती है, तो यह भी आंतो से जुड़ी समस्याओं का कारण हो सकता है। इसके कारण आपको सुबह उठते ही शरीर में थकावट या अकड़न महसूस हो सकती है।
कमजोर इम्यूनिटी
अगर आपको कोई भी छोटी-मोटी समस्या जल्द हो जाती है, तो यह कमजोर इम्यूनिटी का कारण हो सकता है। वहीं कमजोर इम्यूनिटी भी खराब पाचन और खराब गट का लक्षण हो सकती है।
इसे भी पढ़े- गट हेल्थ में सुधार करने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पाचन रहेगा दुरुस्त
त्वचा से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं, तो यह भी आंतो से जुड़ी समस्याओं का कारण हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत हो सकती है।
पीरियड्स अनियमित होना
अगर आपको अक्सर अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है, तो आपको गट हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। वहीं पीएमएस की समस्या भी इन्हीं में शामिल होती है।
हेयर फॉल
अगर आपके बाल अचानक से ज्यादा झड़ना शुरू हो गए हैं, तो यह आंतो से जुड़ी समस्याओं का कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत जांच कराना चाहिए।
बार-बार इन्फेक्शन होना
अगर आप पेट या त्वचा से जुड़े इन्फेक्शन भी बार-बार होते रहते हैं, तो यह भी खराब गट हेल्थ का लक्षण हो सकता है।
View this post on Instagram