Doctor Verified

महिलाओं में हार्मोन असंतुलित होने पर नजर आते हैं ये 7 संकेत, जानें इनके बारे में

Hormone Imbalance In Women: महिलाओं में हार्मोन्स असंतुलित होने पर पूरे शरीर में असर नजर आने लगता है। जानें ऐसे में महिलाओं में कौन-से लक्षण नजर आते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में हार्मोन असंतुलित होने पर नजर आते हैं ये 7 संकेत, जानें इनके बारे में


How To Fix Hormone Imbalances: हेल्दी एंड फिट रहने के लिए हार्मोन संतुलित होना भी जरूरी है। अगर आपके हार्मोन्स संतुलित नहीं है, तो इससे आप बीमारियों की चपेट में आने लगेंगे। ऐसे में आपके वजन में फर्क आ सकता है। इसके साथ ही, दिनभर थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हार्मोन्स संतुलित होने के क्या कारण हो सकते हैं। ज्यादा तनाव लेना इसका मुख्य कारण माना जाता है। वहीं खराब खानपान और लाइफस्टाइल भी इसका कारण बन सकते हैं। महिलाओं में हार्मोन्स असंतुलित होने के मामले ज्यादा पाए जाते हैं। ऐसे में महिलाओं के शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जिन पर शुरुआत से ही ध्यान देना बहुत जरूरी है। ये संकेत अक्सर पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से जुड़े होते हैं। इन्हें हम सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच डायटिशियन मनप्रित कलरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन संकेतों के बारे में। 

hotmone

महिलाओं में हार्मोन्स असंतुलित होने पर नजर आते हैं ये संकेत- What Are Signs of Hormonal Imbalance In Women

पीरियड्स अनियमित होना- Irregular Periods

हार्मोन्स असंतुलित होने पर आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इसके कारण आपको कई बार पीरियड्स जल्दी तो कभी लेट आ सकते हैं। इसके अलावा, पीरियड्स में अनियमित ब्लीडिंग भी इसका संकेत होती है। 

पीरियड्स में ज्यादा दर्द रहना- Painful Periods

पीरियड्स के दौरान दर्द होना आम बात है। लेकिन अगर आपको हद से ज्यादा दर्द होता है, तो आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा अगर शरीर में किसी अन्य हिस्से में भी असहनीय दर्द होता है, तो भी आपको ध्यान देनी की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में इन 6 कारणों से हो सकता है हार्मोनल असंतुलन

मीठे की क्रेविंग होना- Extreme Sugar Cravings

अगर आपको अक्सर मीठे की क्रेविंग होती रहती है, तो यह सामान्य नहीं है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

पीरियड्स में बुखार होना- Fever During Periods

पीरियड्स के दौरान बुखार आना भी सामान्य नहीं है। अगर आपको पीरियड्स आते ही बुखार हो जाता है, तो आपको हार्मोन्स पर ध्यान देना चाहिए। 

स्तनों में दर्द रहना- Breast Tenderness Before Periods

पीरियड्स आने से पहले अगर आपको ब्रेस्ट में दर्द होता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि स्तनों में दर्द होना हार्मोन असंतुलित होने का संकेत होता है। 

जी मिचलाना- Nausea During Periods

अगर पीरियड्स के दौरान भी आपको जी मिचलाने जैसा महसूस होता है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि यह हार्मोन्स में बदलाव का संकेत भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती हैं ये 7 चीजें, एक्सपर्ट से जानें इनके दुष्प्रभाव

हार्मोन्स असंतुलित होने पर डाइट में शामिल करें ये चीजें- Foods To Consume For balance Hormonal

  • दालचीनी हार्मोन्स संतुलित करने में मदद करती है। इसलिए लंच के बाद एक कप दालचीनी की चाय का सेवन जरूर करें।
  • सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने से हार्मोन्स संतुलित होते हैं। इसके साथ ही, मेथी दाने को खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए ब्राजील नट्स का सेवन जरूर करें। इससे आपको काफी फर्क नजर आने लगेगा। 
  • रोज डिनर के बाद 3 से 4 भीगे हुए मुनक्का का सेवन जरूर करें। यह आपकी मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। 
  • खाने के बाद सौंफ खाने से भी हार्मोन्स संतुलित होने में मदद मिलेगी। इसलिए खाने के बाद कुछ सौंफ और मिश्री का सेवन जरूर करें। 
  • शाम के दौरान आप नेटल टी का सेवन भी कर सकते हैं।

 

Read Next

गर्भपात के बाद हो रही है पेट और पीठ दर्द की समस्या? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer