Doctor Verified

बॉडी में दिखने वाले इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें कब लें डॉक्टर की सलाह

आप बॉडी में दिखने वाले 7 संकेतों से जान सकते हैं कि किस समय डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी में दिखने वाले इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें कब लें डॉक्टर की सलाह


अक्सर लोग बॉडी में होने वाले बदलावों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि जब तक किसी परेशानी को झेला जा सकता है, तब तक डॉक्टर को नहीं दिखाना है। मगर क्या आप जानते हैं कि यही लापरवाही शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है? जी हां, आपको बॉडी में दिखने वाले कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन संकेतों के बारे में एमडी, एमपीएच गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है।

बॉडी के संकेतों पर ध्यान देना जरूरी क्यों?

बॉडी में हो रहे बदलावों को पहचानना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में पनप रही बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। अगर आप इन संकेतों को पहचान कर समय पर डॉक्टर की सलाह लेते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-

पेट में तेज दर्द होना

अगर आपको पेट में तेज दर्द की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। यह अपेंडिसाइटिस यानी अपेंडिक्स में सूजन, गॉल स्टोन यानी पित्ताशय में पथरी और किडनी में पथरी जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

छाती में तेज दर्द होना

कई लोगों को छाती में तेज दर्द होता है। आपका यह दर्द बढ़ते हुए बाएं कंधे तक जा सकता है। कई लोग इस दर्द को एसिडिटी समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर यह दर्द हार्ट अटैक का भी हो सकता है।

do not ignore these sign

जीभ का लड़खड़ाना

कई लोगों की बोलते समय जीभ लड़खड़ाने लगती है। वह ठीक तरह से बात नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही, कई लोगों का चेहरा लटकने लगता है। इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH (@doctor.sethi)

मल में खून आना

अगर आपको मल या फिर टॉयलेट में खून नजर आ रहा है, तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कोलन और किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है।

खांसते हुए खून निकलना

अगर आपको खांसते हुए मुंह से खून निकलने की समस्या हो रही है, तो यह लंग इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। यहां आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कई अन्य समस्याओं के कारण भी खांसते हुए मुंह से खून निकल सकता है। ऐसे में आपको इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े- क्या प्रेग्नेंसी में खांसी के कारण ब्लीडिंग हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

आंखों की रोशनी का कम होना

अगर आपको आंखों से कम दिख रहा है या फिर आंखों के सामने धुंधलापन आ रहा है, तो यह रेटिना से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। आंखें शरीर के सबसे सेंसिटिव हिस्सों में से एक होती हैं। यही वजह है कि इसमें होने वाली किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अचानक से वजन घटना

अगर बिना कोशिश किए आपका वजन घट रहा है, तो यह कई अलग बीमारियों की तरफ इशारा करता है। ध्यान रखें कि वजन का अचानक बढ़ना और घटना दोनों ही शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। आपको अपने बॉडी वेट पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़े- फिट रहना या वजन घटना दोनों में क्‍या है बेहतर 

आपको शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको बॉडी में ऊपर बताया हुआ कोई भी लक्षण दिखाई दे रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इस तरह आप खुद को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा पाएंगे।

Read Next

आंखों में प्रेशर महसूस होने का कारण क्या स्ट्रेस हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer