Diet and Exercise To Reduce Brain Stroke Risk: ब्रेन स्ट्रोक मस्तिष्क से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इसके कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गवाते हैं। इस स्थिति में ब्रेन की ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज आ जाती है। जिस कारण ब्लड तक ऑक्सीजन और ब्लड का फ्लो रूक जाता है। ज्यादा समय तक स्थिति बनी रहने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। अगर ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाता है, तो दवाओं के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं ब्रेन स्ट्रोक से बचने और इसके खतरे को कम करने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करना ही जरूरी है। ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए आपका क्या रूटीन फॉलो करना चाहिए। इस बारे में हमने जाना गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल से ग्रुप डॉयरेक्टर ऑफ न्यूरो इंटरवेंशन डॉ विपुल गुप्ता से।
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज रूटीन- diet and Exercise Routine For Stroke Prevention
बैलेंस्ड डाइट शुरू करें- Balanced Diet
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है। ध्यान रखें कि आपके हर मील में सभी न्यूट्रिएंट्स होने चाहिए। आपकी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन जरूर होना चाहिए। ये सभी चीजें वेट, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए जरूरी हैं।
मेडिटेरियन डाइट- Mediterranean Diet
मेडिटेरियन डाइट लेने से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स जैसे कि ऑलिव ऑयल, नट्स और फिश डाइट में जरूर शामिल करें। इन चीजों में कार्डियोप्रोटेक्टिव प्रोपर्टिज होती हैं जो स्ट्रोक का खतरा कम कर सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर आप कोई दवा रोज खाते हैं, तो मेडिटेरियन डाइट फॉलो करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा क्यों रहता है? डॉक्टर से जानें
सॉल्ट इनटेक कंट्रोल रखें- Control Salt Intake
अपनी डाइट में प्रोसेस्ड और जंक अवॉइड करने के साथ सॉल्ट इनटेक कम करें। अगर आप सलाद या फल खा रहे हैं उनमें अलग से नमक डालकर न खाएं। सॉल्ट इनटेक कंट्रोल रहने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा और स्ट्रोक का खतरा नहीं होगा।
रोज एक्सरसाइज या वॉक करें- Exercise or Walk Daily
रोज एक्सरसाइज या वॉक करने की आदत जरूर बनाएं। रोज कम से कम 150 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आप तेज वॉक करने की आदत भी बना सकते हैं। इसके अलावा, स्वीमिंग करना या साइकलिंग वीकली एक्टिविटी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- World Stroke Day: बुजुर्गों को ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से कैसे बचा सकते हैं? डॉक्टर से समझें
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें- Strength Training
मसल्स को स्ट्रांग बनाने के लिए सप्ताह में दो बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें। इससे आपके पूरे शरीर को फायदा होगा। इसके लिए आप घर पर ही हल्के डंबल्स से ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- समय पर सोने की आदत बनाएं। क्योकि स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होने से भी आपकी ब्रेन हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
- स्ट्रेस कंट्रोल करें और माइंड को रिलैक्स रखने पर काम करें। इससे आप ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं।
- डाइट से प्रोसेस्ड और जंक फूड पूरी तरह अवॉइड करें। क्योंकि ये चीजें शरीर और मस्तिष्क को नुकसान कर सकती हैं।
- अपने डेली रूटीन में इन चीजों को शामिल करके आप ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम कर सकते हैं। अगर आपको स्ट्रोक से जुड़ा कोई भी संकेत महसूस होता है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।