गुलकंद खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं, जानें किन लोगों को करना चाहिए परहेज

Gulkand Khane Ke Nuksan: गुलकंद खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, जानें बहुत ज्यादा गुलकंद खाने के नुकसान और सावधानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
गुलकंद खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं, जानें किन लोगों को करना चाहिए परहेज


Gulkand Khane Ke Nuksan: गुलकंद को लोग गुलाब की पंखुड़ियों से बना मुरब्बा भी कहते हैं। इसे गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। गुलकंद स्वाद में मीठा और अच्छी सुगंध वाला होता है। इसका सेवन स्वाद के लिए तो लोग करते ही हैं, साथ ही इसमें मौजूद गुणों की वजह से लोग इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी करते हैं। गुलकंद में मौजूद गुणों के कारण आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी के मौसम में गुलकंद का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ का सही ढंग से सेवन न करने से आपको कई समस्याएं भी हो सकती हैं। छाले की समस्या हो या बात हो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने की गुलकंद का सेवन सभी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए गुलकंद का सेवन करना नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं गुलकंद खाने के नुकसान और इसकी वजह से होने वाली समस्याएं।

गुलकंद खाने के नुकसान- Side Effects Of Gulkand in Hindi

आयुर्वेद में गुलकंद को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसका सेवन कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर की गर्मी कम करने और ताजगी लाने के लिए गर्मी के मौसम में गुलकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन सही ढंग से इसका सेवन न करने की वजह से कई नुकसान भी होते हैं। गुलकंद खाने से आपके शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं-

Side Effects Of Gulkand

इसे भी पढ़ें: बवासीर में गुलकंद के फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

1. डायबिटीज की समस्या में नुकसानदायक

डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए गुलकंद का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। गुलकंद में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसे तैयार करने में शुगर मिलाया जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गुलकंद खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर का ब्लड शुगर बढ़ जाता है।

2. एलर्जी की समस्या

जिन लोगों को खानपान से जुड़ी एलर्जी की समस्या हो, उन्हें गुलकंद का सेवन नहीं करना चाहिए। खानपान से जुड़ी एलर्जी से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए गुलकंद खाना नुकसानदायक होता है। ऐसे लोग जिन्हें गुलाब के फूल से एलर्जी है, उनके लिए भी गुलकंद का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है।

3. सर्दी-जुकाम की समस्या

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग जिन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाता है, उन्हें गुलकंद खाने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में गुलकंद खाने से आपको सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या हो सकती है।

4. वजन बढ़ने की समस्या

बहुत ज्यादा गुलकंद खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। गुलकंद में कार्ब्स और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। बहुत ज्यादा गुलकंद खाने से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं पान और गुलकंद से बना ये स्पेशल शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक और आएगी ताजगी

गुलकंद का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। दूध में गुलकंद मिलाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। बहुत ज्यादा गुलकंद का सेवन करने से आपको ऊपर बताई गयी समस्याओं का खतरा रहता है। इसलिए दिन में 1 से 2 चम्मच गुलकंद का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से पीड़ित हैं, तो बहुत ज्यादा गुलकंद खाने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर बनाएं ये 5 तरह की खीर, स्वादिष्ट के साथ हैं सेहत के लिए फायदेमंद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version