
Side Effects Of Eating Watermelon At Night In Hindi: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इन दिनों बाजार में खूब तरबूज बिकने शुरू हो जाते हैं। सबको यह खाने में बहुत मजा भी आता है। इसके साथ ही, गर्मी के दिनों में तरबूज खाने के कई फायदे भी होते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन नहीं होता, पेट ठंडा रहता है। इसके फायदों के चलते, ज्यादातर लोग इसे किसी भी समय खा लेते हैं। जबकि ऐसा करना सही है। खासकर, तरबूज को रात के समय खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं रात के समय तरबूज खाने से नुकसान हो सकते हैं। ऐसा क्यों होता है और इसके अन्य क्या नुकसान हैं, आइए जानते हैं डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।
क्यों होता है नुकसान
किसी भी तरह के फूड को अगर बहुत अधिक खाया जाए, तो उसके स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं। इसी तरह अगर आप तरबूज खाते हैं और खाने की फ्रीक्वेंसी भी काफी ज्यादा हो, तो इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और अपच जैसी समस्या हो सकती है। खासकर, जिन लोगों को अक्सर पेट संबंधी समस्या रहती है, उन्हें इसके अति सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, सोने के करीब एक घंटे पहले अगर आप हैवी मील लेते हैं, तो इससे एसिड रिफ्लक्स या पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, भले ही आप किसी भी प्रकार के भोजन का सेवन कर रहे हैं। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कितना खा रहे हैं, आपका पेट उसे डाइजेस्ट कर सकता है या नहीं, आपके खाने का पैटर्न क्या है, इन सब बातों पर विशेष गौर करें। अगर आपको अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, तो आपके लिए यह सलाह कारगर हो सकती है कि प्रोफेशनल्स की मदद लें और उनके बताए निर्देशों का पालन करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में तरबूज खाना है लाभदायक, जानें इसके 7 फायदे और कुछ नुकसान
रात के समय तरबूज खाने के अन्य नुकसान
पेट खराब हो सकता है: तरबूज एक पौष्टिक फल है। इसमें कम कैलोरी होती है और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इस वजह से इसे खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है औट वेट मैनेज करने के लिए भी इसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें विटामिन ए और सी के साथ-साथ, पोटेशियम और लाइकोपीन जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। जहां तक, रात के समय इसे खाने से पेट खराब होने की बात है, तो यह आपको बता दें कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि रात में तरबूज खाने से पेट खराब हो सकता है। हालांकि, यदि आप तरबूज के साथ कोई भी चीज बहुत अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। खासकर, जिन लोगों का पेट खराब रहता है, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: तरबूज खाने का सही समय क्या है? जानें किस समय तरबूज खाना हो सकता है नुकसानदायक
बार-बार पेशाब आना: जैसा कि आप जानते हैं, तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। ऐसे में अगर आप रात के समय तरबूज खाते हैं, तो आापको सोते समय बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो सकती है। इसके अलावा, बहुत कम मामलों में, यह भी देखा गया है कि रात के समय काफी ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने की वजह से वॉटर रिटेंशन (शरीर के अंदरूनी हिस्सों में पानी भर जाना) हो सकता है, जिससे शरीर में सूजन और ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
वजन बढ़ सकता है: याद रखें कि तरबूज शुगर से भरा हुआ फल है। विशेषज्ञों की मानें, तो रात के समय या सोने से पहले शुगर का इनटेक सही नहीं होता है। इससे वेट गेन हो सकता है। हालांकि, तरबूज में नैचुरल शुगर होता है। इसके बावजूद, इसे रात के समय खाने से बचना चाहिए। इसकी वजह यह भी है, आजकल कई फलों को मीठा बनाने के लिए केमिकल्स का यूज किया जाता है। ऐसे फलों का सेवन करने से वेट गेन होने के चांसेज काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
image credit: freepik