Side Effects Of Eating Seafood In Monsoon In Hindi: कई लोगों को सी-फूड खाना काफी पसंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं। जैसे सी-फूड्स हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। यह ब्रेन हेल्थ में सुधार करता है, आंखों की रोशनी के लिए भी सी-फूड को हेल्दी विकल्प माना जाता है। कई सी-फूड्स में विटामिन-डी भी पाया जाता है। इसके अलावा, यह प्रोटीन का अच्छा स्रोता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और अस्थमा की समस्या में भी कमी आती है। जिन लोगों को सी-फूड पसंद है, वे हर सीजन में इसका लुत्फ उठाते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि मानसून के दिनों में इसका सेवन किया जाना जरा भी सही नहीं है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? जानने के लिए हमने स संबंध में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
मानसून में सी-फूड खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Seafood In Monsoon In Hindi
सी-फूड टॉक्सिक हो सकते हैं
मानसून के दिनों में सी-फूड का सेवन किया जाना स्वास्थ्य को कई मायनों में नुकसान पहुंचा सकता है। सी-फूड में क्रैब्स, श्रिम्प्स, प्रॉन्स आदि शामिल होते हैं। चूंकि, सी-फूड पानी में रहते हैं। मानसून के दिनों में खूब बारिश होती है। अगर जिस पानी में ये सी-फूड पाए जाते हैं, वह दूषित है, तो इनके दूषित होने की संभावना भी बढ़ जाती है। पल्यूटेड वॉटर में रहने के कारण सी-फूड टॉक्सिंस से भर सकते हैं। जाहिर है, ऐसा सी-फूड खाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में फ्राइड चीजें खाने से हो सकते हैं ये 4 नुकसान, बरतें सावधानी
बासी सी-फूड से पेट खराब हो सकता है
मानसून के दिनों में सी-फूड के जल्दी खराब होने की आशंका अधिक होती है। दरअसल, मानसून के कारण इन दिनों हवा में काफी नमी बढ़ जाती है। ऐसे में चीजों को लंबे समय तक पकाकर रेफ्रिजरेटर में रखना सही नहीं होता है। बासी चीजें खाने से वैसे भी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, सी-फूड को पचाना भी थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप इन्हें लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर करके खाते हैं, तो इनके खराब होने का रिस्क रहता है।
फूड पॉइजनिंग हो सकती है
विशेषज्ञों की मानें, तो मानसून समुद्री जीवां के लिए ब्रीडिंग सीजन होता है। ऐसे में सी-फूड खाने के लिए सही विकल्प नहीं होते हैं, क्योंकि इनकी क्वालिटी गिर जाती है। खराब क्वालिटी के सी-फूड खाना हेल्थ के लिए अच्छे विकल्प नहीं होते हैं। इससे उलटी, फूड पॉइजनिंग हो सकती है। खासकर, छोटे बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इसके सेवन से दूर रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आखिर बच्चों को मानसून में क्यों नहीं देना चाहिए स्ट्रीट फूड? एक्सपर्ट से जानें इसके 4 कारण
संक्रमण का खतरा बढ़ता है
चूंकि, मानूसन के दिनों कई सी-फूड कंटामिनेटेड हो जाते हैं और जल्दी सड़ जाते हैं। इस तरह के सी-फूड का सेवन करने से संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा बना रहता है। यही नहीं, अगर कोई गलती से दूषित सी-फूड का सेवन कर बैठता है, तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इलनेस भी हो सकती है। साथ ही, पेट और पाचन संबंधी दूसरी समस्याएं भी हो सकती है। ऐसा न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप इन दिनों सी-फूड के सेवन से बचें।
All Image Credit: Freepik