Side Effects Of Eating Raw Aloe Vera In Hindi: एलोवेरा के पत्तों का इस्तेमाल हमारे यहां कई सालों से किया जा रहा है। यह खासकर स्किन और हेयर के लिए यूज किया जाता है। यहां तक कि अगर त्वचा में कहीं कट या छिल जाए, तो वहां भी एलोवेरा जेल लगाया जाता है। इससे जलन और खुजली की समस्या नहीं होती है। एलोवेरा के पौधे को कोई भी आसानी से अपने घर में लगा सकता है। कुछ लोगों को आपने कहते सुना होगा कि वे एलोवेरा के पत्ते खाते हैं। हालांकि, कम मात्रा में एलोवेरा के पत्ते खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, वहीं अगर कोई काफी ज्यादा मात्रा में कच्चा एलोवेरा का सेवन करे, तो इससे उनकी हेल्थ को काफी नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि कच्चा एलोवेरा खाने से स्वास्थ्य को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
पेट में ऐंठन- Stomach Cramps
healthline की मानें, तो अगर कोई बहुत ज्यादा मात्रा में कच्चा एलोवेरा खाता है, तो उसके पेट में ऐंठन या अकड़न हो सकती है। अगर किसी को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं (Aloe Vera For Stomach Pain) रहती हैं, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनके पेट की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जूस पीने के नुकसान: पेट दर्द, डायरिया आदि का कारण बन सकता है एलोवेरा जूस का ज्यादा सेवन
किडनी से जुड़ी समस्या- Kidney Problems
अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी समस्या है, तो उन्हें भी कच्चा एलोवेरा नहीं (Aloe Vera For Kidney Health) खाना चाहिए। असल में एलोवेरा इलेक्ट्रोलाइट को असंतुलित कर सकता है। यही नहीं, कच्चा एलोवेरा खाने की वजह से दवाईयों की प्रतिक्रिया पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। एलोवेरा मेडिसिन के साथ मिलकर बॉडी में रिएक्शन कर सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान- During Pregnancy
प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले बहुत ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। वहीं, कच्चा एलोवेरा उनके लिए घातक साबित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में लैटेक्स होता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लैटेक्स का उपयोग सही नहीं (Avoid Aloe Vera During Pregnancy) माना जाता है। लैटेक्स गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित कर सकता है, जिससे मिसकैरेज हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में एलोवेरा का जूस पीने से शरीर को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, रखें इन बातों का ख्याल
पाचन संबंधी परेशानी- Digestive Disorders
कच्चा एलोवेरा उन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, जिन्हें पाचन से जुड़ी परेशानियां रहती हैं। खासकर, अगर किसी को इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (Inflammatory Bowel Disease) हो, तो उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद लैटेक्स इसकी कंडीशन को और भी बिगाड़ (Aloe Vera For Digestive Problems) सकता है। जाहिर है, ऐसा होना सही नहीं है।
हार्ट से जुड़ी बीमारी- Heart Problem
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जो एलोवेरा आपकी स्किन और बालों के लिए जितना उपयोगी है, वह आपके हार्ट के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। हार्ट के मरीजों को कच्चा एलोवेरा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘कच्चा एलोवेरा खाने की वजह से हमारे ब्लड में मौजूद पोटैशियम का स्तर गिर सकता है। इससे अनियमित रूप से दिल धड़क सकता है।’ हार्ट के मरीजों के लिए ऐसा होना बिल्कुल सही नहीं है। इसके अलावा, डायबिटीज, किडनी प्रॉब्लम और हार्ट के लिए जो लोग दवा ले रहे हैं, उन्हें भी इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
कच्चा एलोवेरा खा सकते हैं क्या?
आप खाली पेट एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। इससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।
एलोवेरा खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?
एलोवेरा को सीमित मात्रा में खाया जाना चाहिए। सीमित मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से एक्जिमा, कब्ज, मुंह में छाले और सीने में जलन होने जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
क्या हम रोजाना एलोवेरा खा सकते हैं?
एलोवेरा विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। आमतौर पर आप रोजाना खाली पेट एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। लेकिन, इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट से जरूर बात कर लें।
Image Credit: Freepik