True Story

डिलीवरी के बाद मुंहासों, दाग-धब्बों ने खराब कर दिया था चेहरा, साक्षी ने इस तरह दोबारा पाया पहले जैसा ग्लो

Postpartum Acne and Dark spots: डिलीवरी के बाद चेहरे के एक्ने और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए साक्षी ने इस फेस पैक और स्क्रब को लगाया, जिससे उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो आया। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद मुंहासों, दाग-धब्बों ने खराब कर दिया था चेहरा, साक्षी ने इस तरह दोबारा पाया पहले जैसा ग्लो


Postpartum Acne and Dark spots in Hindi: प्रेग्नेंसी ही नहीं, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें वजन बढ़ना, थकान और कमजोरी आदि शामिल हैं। इसके अलावा, डिलीवरी के बाद महिलाओं की त्वचा पर भी काफी बदलाव नजर आने लगते हैं। कई महिलाओं को चेहरे पर एक्ने निकलने लगते हैं, तो कुछ के चेहरे पर दाग-धब्बे होने लगते हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं के चेहरे पर एक्ने और दाग-धब्बे, दोनों तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं की खूबसूरती भी कम होने लगती है। ऐसा ही 31 वर्षीय साक्षी उनियाल के साथ भी हुआ। जब 2 साल पहले उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया, तो उसके बाद उनके चेहरे पर एक्ने और दाग-धब्बे होने लगे। साक्षी चेहरे पर हुए एक्ने और दाग-धब्बों से काफी परेशान रहने लगीं, क्योंकि उनके चेहरे का पूरा लुक खराब हो गया था। ऐसे में एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए साक्षी ने कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू किया। इससे भी साक्षी को कोई फर्क देखने को नहीं मिला, बल्कि स्किन पर रेडनेस आने लगती थी। फिर साक्षी ने घरेलू उपायों को आजमाने का सोचा। जब से साक्षी घरेलू उपायों को आजमा रही हैं, तब से उनके चेहरे से एक्ने और दाग-धब्बे मिटने लगे। साथ ही, चेहरे की स्किन का ग्लो भी बढ़ने लगा। आपको बता दें कि ओनलीमायहेल्‍थ 'स्किन केयर स्पेशल सीरीज' चला रहा है। जिसमें आपको सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स के स्किन केयर रूटीन के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही, इस सीरीज में हम दादी-नानी के नुस्खों और लेखकों-पाठकों द्वारा ट्राई किए गए रेमेडीज के बारे में भी बताते रहेंगे। आज इस सीरीज में हम आपको साक्षी उनियाल ने अपने चेहरे के एक्ने और दाग-धब्बों से कैसे छुटकारा पाया, इस बारे में विस्तार से बताएंगे- 

homemade face wash

होममेड फेस पैक और स्क्रब का किया इस्तेमाल

साक्षी बताती हैं,'जब मेरा बेटा हुआ, तो मेरे शरीर में काफी बदलाव आने लगे। मेरा चेहरा खराब सा नजर आने लगा था। पूरे चेहरे पर एक्ने, दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स होने लगे थे। फिर मैंने घर पर ही फेस वॉश, फेस पैक और स्क्रब बनाकर लगाया। अब मैं रोजाना घर पर बने फेस वॉश, पैक और स्क्रब का ही इस्तेमाल करती हूं।' वह आगे बताती हैं कि मैंने आटे के चोकर का फेस वॉश यूज किया। साथ ही, लाल मसूर दाल का स्क्रब और चने की दाल का फेस पैक इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें- दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ईशा ने लगाया बेसन का यह फेस पैक, आप भी जरूर करें ट्राई

होममेड फेस वॉश यूज करती हूं

साक्षी बताती हैं, 'डिलीवरी के बाद से मैंने रेडीमेड फेस वॉश का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। अब मैं घर पर बना फेस वॉश ही यूज करती हूं। मैं आटे के चोकर का इस्तेमाल करती हूं। इसके लिए मैं आटे के चोकर में बेसन और गुलाब जल मिक्स करती हूं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाती हूं और 2-3 मिनट बाद चेहरा वॉश कर लेती हूं। इस फेस वॉश को यूज करने के बाद से मेरे चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे दूर होने लगे। इससे मेरे चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी नजर आने लगा।'

face scrub

लाल मसूर स्क्रब कैसे बनाएं?

साक्षी बताती हैं,' डिलीवरी के बाद मेरे चेहरे पर काफी डेड स्किन सेल्स हो गए थे। इससे मेरा चेहरा काफी खराब नजर आने लगा था। फिर मैंने मार्केट में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल किया। लेकिन उससे मेरे चेहरे पर रेडनेस आने लगती थी। ऐसे में मैंने मसूर की दाल से बना स्क्रब इस्तेमाल करना शुरू किया। मसूर की दाल से डेड स्किन सेल्स को रिमूव होने लगे। साथ ही, चेहरे का ग्लो भी बढ़ने लगा।'

सामग्री

  • लाल मसूर: 2 चम्मच
  • दूध: 1 चम्मच

लाल मसूर का स्क्रब बनाने का तरीका

  • लाल मसूर का स्क्रब बनाना काफी आसान है।
  • आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। 
  • इसके लिए मसूर की दाल लें। 
  • इसे पूरी रात पानी में भिगोकर रख दें।
  • फिर इसका बारीक पीस लें और इसमें दूध मिलाएं। 
  • अब तैयार स्क्रब को यूज किया जा सकता है।
  • लाल मसूर स्क्रब लगाने का तरीका
  • आपने जो लाल मसूर का स्क्रब बनाया है, उसे लें। 
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से धीरे-धीरे स्क्रब करें।
  • 2-3 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- एक्ट्रेस खुशी भारद्वाज ने शेयर किया अपना स्किन केयर रूटीन, हफ्ते में एक बार जरूर लगाती हैं ये फेस पैक


face pack

चने की दाल और चावल का फेस पैक कैसे बनाएं?

साक्षी बताती हैं, 'जब बच्चे को जन्म देने के बाद मेरे चेहरे पर एक्ने और दाग-धब्बे हो गए थे, तो मैंने कई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए। लेकिन चने की दाल से बने फेस पैक से मुझे काफी फर्क देखने को मिला। चने की दाल का फेस पैक अप्लाई करने के बाद मेरे चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटने लगे। साथ ही, मेरे चेहरे का निखार भी बढ़ने लगा। इसलिए तब से मैं रोजाना सप्ताह में एक बार चने की दाल और चावल का फेस पैक जरूर अप्लाई करती हूं।।'

सामग्री

  • चने की दाल: 2 चम्मच 
  • चावल: 2 चम्मच
  • गुलाब जल:  2 चम्मच
  • गुलाब की पंखुड़ियां: 4-5

चने की दाल और चावल का फेस पैक लगाने का तरीका

  • इसके लिए पहले चने की दाल और चावल को भिगोकर रख दें।
  • अब इन दोनों को पीस लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।

अगर साक्षी की तरह आपके चेहरे पर भी डिलीवरी के बाद दाग-धब्बे और एक्ने हो गए हैं, तो आप इस फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं। लेकिन सभी की स्किन टाइप अलग-अलग होती है, इसलिए इस बात का ख्याल जरूर रखें कि यह आपकी स्किन पर किस तरह से काम करेगा। इसके बारे में जानने के लिए आप पहले पैच टेस्ट करें, फिर ट्राई करें। अगर आप अपनी स्किन को लेकर कॉन्शियस रहते हैं और स्किन को हमेशा हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो हमारे 'स्किन केयर स्पेशल सीरीज' के साथ जुड़े रहें। स्किन केयर स्पेशल सीरीज के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट https://www.onlymyhealth.com के साथ। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें।

Read Next

चेहरे की स्किन टाइट करने और झुर्रियां दूर करने के लिए ऐसे करें लैवेंडर ऑयल का प्रयोग, जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version