
कई बार ऐसा होता है कि मन बेवजह उदास महसूस करता है। किसी काम में मन नहीं लगता, न ही किसी से बात करने का मन होता है। यह स्थिति मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक थकान का नतीजा हो सकता है। ऐसे में सेल्फ-हीलिंग उपायों की मदद से आप शरीर और दिमाग दोनों को रीसेट कर सकते हैं। सेल्फ-हीलिंग तरीकों की मद से नींद की कमी, डिजिटल ओवरलोड जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। इस लेख में जानेंगे सेल्फ-हीलिंग के 5 तरीके। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Pragya Rashmi, Consultant Psychologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
1. माइंडफुल ब्रीदिंग- Mindful Breathing
- मन उदास है, तो माइंडफुल ब्रीदिंग तकनीक की मदद लें।
- माइंडफुल ब्रीदिंग तकनीक का मतलब है सचेत होकर गहरी सांस लेना।
- Dr. Pragya Rashmi ने बताया कि रोज सुबह 5 मिनट के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है।
- इस तकनीक से स्ट्रेस के लक्षण और थकान को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पार्टनर से हो गया है झगड़ा, तो रिश्ते में सुधार करने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स
CHECK YOUR
MENTAL HEALTH

2. डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं- Practice Digital Detox
- मन उदास है, तो सबसे पहले इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स से दूरी बनाएं।
- दिन में कुछ घंटे स्क्रीन से दूर रहें।
- इस दौरान किताब पढ़ें, वॉक करें या संगीत सुनें।
- इससे थकान (Fatigue) दूर होती है और तनाव कम होता महसूस होगा।
3. सूरज की रोशनी में समय बिताएं- Sunlight Exposure

- सुबह की हल्की धूप में समय बताएं।
- इससे शरीर में विटामिन-डी का लेवल बढ़ेगा।
- इसके साथ सेरोटोनिन हार्मोन एक्टिव रहेगा जो मन को खुश करता है।
- सूरज की रोशनी में 15 से 20 मिनट बिताएं।
4. प्रकृति के करीब जाएं- Connect With Nature
- पेड़ों, पौधों या खुले आसमान के बीच कुछ समय बिताएं।
- Dr. Pragya Rashmi ने बताया कि प्रकृति के आसपास रहेंगे, तो मन शांत रहेगा और शरीर का स्ट्रेस रिस्पॉन्स सिस्टम सुधर जाएगा।
- इंडियन जर्नल ऑफ साइकियाट्री के मुताबिक, मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। प्रकृति के आसपास रहने से तनाव, चिंता और उदासी के लेवल को कम कर सकते हैं।
5. जर्नलिंग करें- Write Your Feelings
- अपने विचारों को लिखना भी सेल्फ-हीलिंग का एक तरीका है।
- हर रात को कुछ मिनट के लिए अपनी भावनाओं या अनुभव को लिखें।
- ऐसा करने से मन का बोझ हल्का होता है और मन की नकारात्मकता चली जाती है।
निष्कर्ष:
जब मन बेवजह उदास हो जाए, तो माइंडफुल ब्रीदिंग, सूरज की रोशनी में समय बिताना, डिजिटल डिटॉक्स, जर्नलिंग और नेचर थेरेपी जैसे उपाय अपनाएं। इन उपायों से मानसिक शांति मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 03, 2025 15:47 IST
Published By : Yashaswi Mathur