How To Reduce Belly Fat in Hindi: लाइफस्टाइल में हुए बदलाव की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें मोटापा और वजन बढ़ना एक आम समस्या मानी जाती है। पेट की चर्बी (Belly Fat) ना केवल हमारी सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि यह डायबिटीज, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बहुत से लोग पेट की चर्बी घटाने के लिए डाइटिंग, व्यायाम और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले कुछ खास बीजों (Seeds) का पानी पीकर आप प्राकृतिक रूप से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं? इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप किन सीड्स का पानी रात में पी सकते हैं।
रात में पेट की चर्बी कम करने वाले 5 असरदार बीजों का पानी - Seeds Water To Drink To Reduce Belly Fat During Night In Hindi
बीजों में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। जब इन बीजों को पानी में भिगोकर रात भर रखा जाता है, तो उनके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। इस पानी को पीने से शरीर को बिना किसी केमिकल या साइड इफेक्ट के फायदे मिलते हैं। आगे जानते हैं किन बीजों के पानी से आप मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं।
मेथी के बीज का पानी (Fenugreek Water)
रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के बीज भिगो दें। सुबह छानकर पानी पी लें या रात को गर्म करके सोने से पहले पिएं। मेथी के बीज मेटाबॉलिज्म तेज करने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने, पाचन सुधारने, भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। पेट की चर्बी कम करने में मेथी का पानी बहुत प्रभावशाली होता है, खासतौर पर अगर आप इसे नियमित रूप से पीते हैं।
अजवाइन का पानी (Carom Seeds Water)
इस पानी को बनाने के लिए आप 1 चम्मच अजवाइन को रात में गर्म पानी में भिगो दें। सुबह इसे हल्का गर्म करके छानकर पिएं। इससे गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत मिलती है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है। फैट को बर्न करता है। अजवाइन का पानी पेट की सूजन को कम करके पेट अंदर करने में मदद करता है।
साबुत धनिया का पानी (Coriander Seeds Water)
साबुत धनिया का पानी बनाने के लिए आप करीब 1 चम्मच धनिया के बीज को रात में एक कप पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को उबालकर छान लें और सोने से पहले हल्का गुनगुना पी लें। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और पेट के आसपास की चर्बी घटाता है। धनिया के बीजों का पानी आपके लिवर और किडनी को भी दुरुस्त रखता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आती है।
कलौंजी का पानी (Black Seeds Water)
कलोंजी के बीज का पानी में पीने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इस पानी को बनाने के लिए आप 1/2 चम्मच कलौंजी को रात में भिगो दें। अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके पी लें, या रात को सोने से पहले पिएं। यह पानी फैट सेल्स को तोड़ने में सहायक होता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है।
चिया सीड्स का पानी (Chia Seeds Water)
चिया सीड्स का पानी वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसे बनाने के लिए आप करीब 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स डालें और 30-45 मिनट तक भीगने दें। सोने से पहले इस पानी को पिएं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो भूख को कम करता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तकनीक, जल्दी घटेगा वजन
बीजों का पानी एक प्राकृतिक, सस्ता और सरल उपाय है जिसे अपनाकर आप रात के समय अपने मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रख सकते हैं और धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। ये उपाय किसी जादू की तरह एक रात में असर नहीं दिखाते, लेकिन निरंतरता और संयम के साथ ये आपके शरीर को भीतर से सुधारते हैं।
FAQ
सबसे जल्दी वजन घटाने के लिए क्या करें?
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, चीनी का सेवन कम करें, फाइबर युक्त आहार का सेवन करें और वॉक करना शुरु करें। इसके अलावा, एक्सरसाइज को रुटीन में शामिल करें।वजन को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
वजन को कम करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार, जैसे चने, अंडे, मछली, बीनस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां नट्स, बीज, एवोकाडो और जैतून का तेल का भी सेवन कर सकते हैं।कौन सी एक्सरसाइज से वजन सबसे जल्दी कम होता है?
पुश-अप्स और स्क्वैट्स स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं। मजबूत मांसपेशियां ज्यादा कैलोरी बर्न करती हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।