फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने हाल ही में में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस सारा अली खान और अनन्या पांडे एक साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस पिलाटे करती हुई दिखाई दे रही हैं। नम्रता अक्सर सेलेब्स की वीडियोज शेयर कर लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। पिलाटे करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आइये जानते हैंं इसके बारे में।
पिलाटे करने के फायदे
- पिलाटे करना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मददगार होता है।
- यह शरीर में लचीलापन बढ़ाने के साथ ही मांसपेशियों को भी हेल्दी रखती है।
- पिलाटे करने से कमर और गर्दन में दर्द से आराम मिलता है साथ ही मांसपेशियों की जकड़न भी कम होती है।
- यह बॉडी को मस्कुलर बनाने के साथ ही शारीरिक स्टैमिना को भी बढ़ाता है।
- इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है साथ ही इंजरी होने का खतरा भी कम होता है।
- इस एक्सरसाइज को करने से फीजिकल कॉर्डिनेशन ठीक होने के साथ ही कंधे और गर्दन की स्टिफनेस भी कम होती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फिटनेस के लिये योग करना ज्यादा अच्छा है या पिलाटे एक्सरसाइज? बता रहे हैं फिटनेस एक्सपर्ट
View this post on Instagram
पिलाटे करने का तरीका
- पिलाटे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को उपर की ओर उठाएं।
- अब अपनी हिप्स को थोड़ा उपर ले जाएं।
- इसके लिए पैरों को सिर के पास लेकर जाएं।
- अब अपनी छाती को उपर की ओर ले जाएं।
- हथेलियों को कमर के पास लाएं और कुछ सेकेंड्स के लिए इस अवस्था में बने रहें।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है पिलाटे एक्सरसाइज, मिलते हैं ये 3 फायदे
पिलाटे करते समय बरतें ये सावधानियां
- पिलाटे करने से पहले कुछ मिनट का वार्मअप करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- पिलाटे करने के दौरान बॉडी मूवमेंट और ब्रीदिंग पर ध्यान दें।
- इसे करने के दौरान किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें और शरीर के पोश्चर को बेहतर रखें।
- इस दौरान शरीर के किसी भी अंग पर ज्यादा दबाव डालना इंजरी का कारण भी बन सकता है।