महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है पिलाटे एक्सरसाइज, मिलते हैं ये 3 फायदे

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह एक आकर्षक और सुडौल शरीर पाए। इससे आपके व्‍यक्तित्‍व में निखार तो आता ही है साथ ही यह आपके कांफीडेंस को भी बढ़ाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है पिलाटे एक्सरसाइज, मिलते हैं ये 3 फायदे


हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह एक आकर्षक और सुडौल शरीर पाए। इससे आपके व्‍यक्तित्‍व में निखार तो आता ही है साथ ही यह आपके कांफीडेंस को भी बढ़ाता है। पेट को आकर्षक बनाने के लिए इसकी मांसपेशियां मजबूत होनी भी जरूरी है। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए पिलेट एक्सरसाइज बहुत अच्छी मानी जाती है। पिलेट्स एक बॉडी बिल्डिंग विधि है जो पेट की मांसपेशियों और सांस लेने की प्रक्रिया को स्‍ट्रांग बनाती है। आज हम आपको इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कैसे करते हैं इसे

अपनी लेफ्ट तरफ बॉल रखकर बैठें और अपने लेफ्ट पैर को अपने सामने मोड़ें। आपका राइट पैर आपके पीछे की तरफ रहेगा। अपना लेफ्ट हाथ बॉल पर रखें, कोहनियों को थोड़ा सा मोड़ें। अपने कंधे की ऊंचाई तक अपने राइट हाथ को फैलाएं। बॉल को लेफ्ट से राइट की तरफ हाथ के पास ले जाएं। दो तीन सैकेंड के लिए रूकें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं। अब एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथ साइड में रखें और हथेलियां जमीन की तरफ। पैर सीधे। अब धीरे धीरे पैर को उठाने की कोशिश करें, तब तक जब तक आपके पैर के पंजे सिर के ऊपर जमीन की तरफ न पहुंच दाएं। अपने कंधों को रिलेक्स रखें और पैरों को सीधा। धीरे धीरे पुरानी अवस्था में लौट आएं।

इसे भी पढ़ें : ट्रेडमिल पर दौड़ने से पहले ध्‍यान रखें ये 10 बातें, पहली बात है सबसे महत्‍वपूर्ण

क्या हैं इसके फायदे

  • आपके कूल्‍हों का आकार कैसा है, यह भी आपकी सुन्‍दरता पर असर डालता है। पाइलेटस एक्सरसाइज की मदद से अविकसित कूल्‍हों के आकार में बदलाव किया जा सकता है। नियमित तौर पर पाइलेटस एक्सरसाइज करने से आप कुछ ही हफ्तों में अपने नितंबों के आकार में परिवर्तन महसूस करेंगे।
  • यदि आप भी अपनी मांसपेशियों को आकर्षक और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पाइलेटस एक्सरसाइज अच्‍छा विकल्‍प है। पाइलेटस एक्सरसाइज करने से आपकी मसल्‍स पतली बनी रहती हैं, सा‍थ ही आप लंबे और आकर्षक लगते हैं।
  • तोंद यानी मोटा पेट सुन्‍दरता के साथ ही आपकी पर भी असर डालता है। कई बार कुछ लोगों के पेट का आकार शरीर के अन्‍य अंगों की तुलना में ज्‍यादा मोटा होता है। जिससे शरीर बेडौल लगने लगता है। यदि आप भी तोंद को कम करना चाहते हैं तो पाइलेटस एक्‍सरसाइज बेहतर रहेगी। प्रतिदिन की जिंदगी में आसान उपाय आजमाने से आपकी तोंद कम हो जाएगी और आप पहले से ज्‍यादा सुंदर लगने लगेंगे।
  • वैसे तो हर प्रकार का व्‍यायाम ही शरीर को मजबूत बनाता है, लेकिन पाइलेटस एक्‍सरसाइज आपके शरीर को अन्‍य व्‍यायाम की तुलना में ज्‍यादा मजबूत बनाती हैं। इसे आप व्‍यायाम करने के साथ दिन ब दिन महसूस भी कर सकते हैं और आपकी प्रतिदिन की जिंदगी में सुधार आता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Sports and Fitness in Hindi

Read Next

मसल्स और सिक्स पैक एब्स चाहिए तो रोज करें प्लैंक एक्सरसाइज, ये हैं 5 फायदे

Disclaimer