Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Doctor Verified

लड़कियों के स्तनों का आकार किस उम्र तक बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

हर महिला चाहती है कि उसके स्तन सुडौल दिखें। लेकिन कई बार अनुवांशिक या अन्य वजहों से कुछ महिलाओं के स्तनों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है।

महिलाओं की चाहत होती है कि उनके स्तन सुडौल दिखें और स्तनों का साइज भी परफेक्ट हो। लेकिन आजकल, बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान का असर शरीर में हार्मोंस पर पड़ता है, जिसके कारण हार्मोनल इंबैलेंस की शिकायत हो जाती है और स्तनों का विकास भी प्रभावित हो सकता है। लड़कियों में स्तनों के विकास की प्रक्रिया आमतौर पर 8 से 13 साल की उम्र के बीच शुरू होती है, जब शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं। इन हार्मोनल बदलावों के कारण स्तनों में फैट और टिश्यू का जमाव होता है, जिससे उनका आकार धीरे-धीरे बढ़ता है। स्तनों का आकार उम्र, हार्मोनल परिवर्तन, अनुवांशिक और लाइफस्टाइल से प्रभावित होता है। अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि महिलाओं में किस उम्र तक स्तनों का आकार बढ़ता है? इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल इसी सवाल का जवाब विस्तार से दें रही हैं।

स्तनों का विकास

महिलाओं में स्तनों का विकास औसतन 8 से 13 साल की उम्र में शुरू होता है। इस दौरान लड़कियां किशोरावस्था में प्रवेश करती हैं और उनके शरीर में कई शारीरिक बदलाव होते हैं। स्तनों का विकास फेज में होता है। शुरुआती फेज में स्तन के ऊतकों में बढ़ोतरी होती है, जिससे स्तनों के आसपान सूजन महसूस हो सकती है। अगले फेज में स्तनों का आकार बढ़ता है और निप्पल भी विकसित होने लगते हैं। इस दौरान लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं, जिससे स्तनों में फैट का जमाव होता है और उनका आकार बढ़ने लगता है। आखिरी फेज में यानी लगभग 17 से 20 साल की उम्र में, अधिकांश लड़कियों के स्तन पूरी तरह से विकसित हो जाते हैं। हालांकि, स्तनों का आकार आगे भी बदल सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह हार्मोनल उतार-चढ़ाव और शारीरिक बदलावों पर निर्भर करता है।

breast size

इसे भी पढ़ें: क्या सोने की पोजीशन से ब्रेस्ट हेल्थ पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

ब्रेस्ट साइज किस उम्र तक बढ़ता है?

औसतन, स्तनों का आकार 18 से 20 साल की उम्र तक पूरी तरह से विकसित हो जाता है। लेकिन, कुछ महिलाओं में यह विकास 25 साल की उम्र तक भी हो सकता है। इसके अलावा, गर्भावस्था और मेनोपॉज में भी स्तनों के आकार में परिवर्तन हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान, हार्मोनल बदलावों के कारण स्तनों का आकार काफी बढ़ सकता है।

स्तनों का आकार

1. आनुवांशिकी

यदि आपकी मां या दादी के स्तन बड़े हैं, तो संभावना है कि आपके भी स्तनों का आकार बड़ा होगा।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप में लाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

2. हार्मोनल बदलाव

किशोरावस्था, गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण स्तनों का आकार बढ़ सकता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन स्तनों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

3. शरीर का वजन

यदि आपका वजन बढ़ता है, तो आपके स्तन भी बड़े हो सकते हैं, और वजन कम होने पर उनका आकार कम हो सकता है।

निष्कर्ष

स्तनों का आकार महिलाओं में किशोरावस्था के दौरान बढ़ता है और यह प्रक्रिया लगभग 18 से 25 साल की उम्र तक पूरी हो जाती है। हालांकि, गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज के दौरान भी स्तनों का आकार बदल सकता है। आनुवांशिकी, हार्मोनल बदलाव और शारीरिक वजन स्तनों के विकास को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक होते हैं। यदि आपको स्तनों के साइज या उनके आकार से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है, तो आप डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सफेद पानी क्यों आता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 19, 2024 23:15 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Sep 19, 2024 00:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content