प्लैंक एक्सरसाइज से अक्सर जिम करने वाले दूर भागते हैं। इसके दो कारण हैं, एक तो लोगों को प्लैंक एक्सरसाइज थोड़ी मुश्किल लगती है और दूसरा कि लोगों को इस एक्सरसाइज के फायदों के बारे में नहीं पता होता है। जबकि प्लैंक एक्सरसाइज न सिर्फ एक बेहतरीन वर्कआउट है बल्कि इससे आपके मसल्स को मजबूती मिलती है और सिक्स पैक एब्स बनाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा भी प्लैंक एक्सरसाइज कई तरह से फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं इस अनूठी एक्सरसाइज के लाभ।
बेहतर होता है शरीर का बैलेंस
किसी भी एक्सरसाइज को करने के लिये संतुलन का अच्छा होना बेहद जरूरी होता है। प्लांक एक्सरसाइज करने से न सिर्फ मसल्स और शरीर मजबूत बनता है, बल्कि शरीर का संतुलन भी अच्छा होता है। इसलिए ये आपकी अन्य एक्सरसाइज के अभ्यास की तैयारी में मदद कर सकता है। इसके अलावा प्लैंक के नियमित अभ्यास से शरीर लचीला भी बनता है।
इसे भी पढ़ें:- रोज करें ये 7 स्ट्रेच एक्सरसाइज, कूल्हे और कमर की चर्बी होगी छूमंतर
टॉप स्टोरीज़
सिक्स पैक एब्स और पैरों को लाभ
सिक्स पैक एब्स की चाहत रखने वालों के लिए भी प्लैंक एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से आपको न सिर्फ बेहतरीन एब्स मिलते हैं बल्कि प्लैंक एक्सरसाइज पैरों पर भी काफी प्रभाव डालती है। कूल्हों से लेकर पंजों के छोर तक की मसल्स इस एक्सरसाइज में सक्रिय होती हैं। इसके नियमित अभ्यास से पैरों की मसल्स तो मजबूत होती है साथ ही पैरों को बेहतरीन शेप भी मिलती है।
मसल्स बनती हैं मजूबत
कोर मसल्स को मजबूत बनाने में प्लैंक एक्सरसाइज सिट-अप्स और क्रंच एक्सरसाइज से भी अधिक कारगर होती है। इसे करते हुए कोर एरिया की लगभर सभी जरूरी मसल्स पर काम होता है और वे मजबूत बनती हैं। इसलिए इसका रोज अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद है और कुछ दिन में ही आपकी मसल्स भरी हुई नजर आने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें:- लेग प्रेस एक्सरसाइज में लोग करते हैं ये 5 गलतियां, जानें सही तरीका
हिप्स को करती है टोन
कई बार बड़े और उभरे हुए हिप्स की वजह से आपको शर्मिन्दा होना पड़ता है। ऐसे में प्लैंक एक्सरसाइज की मदद से आप अपने हिप्स को सही आकार दे सकते हैं। अक्सर एक्सरसाइज करते हुए हम कई खास अंगों के बारे में जानकारी न होने के कारण उन्हें नजरअंदाज कर जाते हैं। लेकिन ग्लूट्ल मसल्स (हिप्स के पास की एक जगह) और हैमस्ट्रिंग पैरों को ध्यान में रखकर किया जाना वाली प्लांक एक्सरसाइज करने से नितंबों को अच्छा आकार मिलता है और इसके आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है।
मांसपेशियों को करे एक्टिव
रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां ज्यादा सक्रिय होती हैं। साथ ही यह एक्सरसाइज गर्दन और रीढ़ की हड्डी को भी सपोर्ट देती है और इसे मजबूत बनाती है। प्लांक एक्सरसाइज करने से बहुत देर तक बैठे रहने या भारी बैग्स उठाने की वजह से होने वाला कंधों और कमर का दर्द भी नहीं होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi