आप भी तो नहीं खाते ज्यादा नमक? एक्सपर्ट से जानें शरीर में ज्यादा नमक के 5 लक्षण

 Salt overdose symptoms : ज्यादा नमक खाने से शरीर को कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी तो नहीं खाते ज्यादा नमक? एक्सपर्ट से जानें शरीर में ज्यादा नमक के 5 लक्षण


नमक शरीर के लिए जितना जरूरी तत्व है, उतना ही इसकी अधिकता शरीर के लिए नुकसानदेह है। जी हां, अगर आप एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं तो, ये आपके नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन कई बार हमें एहसास भी नहीं होता है और हम ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन कर रहे होते हैं। जी हां, क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादा नमक खाने से क्या होता है? ज्यादा नमक खाने से शरीर में नमक की अधिकता होने लगती है और कई बार हम इसे पहचान भी नहीं पाते हैं। जबकि, शरीर में नमक की अधिकता के कई लक्षण नजर आ रहे होते हैं, बस हमें उसके बारे में पता नहीं होता है। इसी बारे में हमने डॉ. सुरेश शंकर (DR. SURESH SANKAR) , प्रमुख नेफ्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोप्लस से बात की जिन्होंने बताया कि कैसे नमक का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं, जो कि कभी शरीर के लिए गंभीर भी हो सकता है।

Inside_salt

ज्यादा नमक खाने के लक्षण- Salt overdose symptoms in hindi

1. डिहाइड्रेशन

ज्यादा नमक खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। दरअसल, सोडियम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से अवशोषित होता है और हमेशा अपने साथ पानी लाता है। यह प्लाज्मा, रक्त के द्रव घटक और शरीर की कोशिकाओं को स्नान करने वाले तरल पदार्थों में प्रमुख खनिज है। लेकिन कई बार ज्यादा सोडियम के सेवन आपको ज्यादा पसीना आ सकता है, पेशाब आ सकती है, बहुत अधिक उल्टी और दस्त हो सकता है। ऐसे में आपको बार-बार पानी पीना पड़ सकता है और ज्यादा होने डॉक्टर से बात करनी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : किडनी में गड़बड़ी होने पर दिखते हैं ये 10 शुरुआती लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

2. बीपी बढ़ा रहना

ज्यादा नमक का सेवन हाई बीपी का कारण बन सकता है। ऐसे में बहुत अधिक नमक का सेवन शरीर के लिए घातक हो सकता है। दरअसल, जब रक्त प्रवाह में बहुत अधिक सोडियम होता है, तो इसे पतला करने के लिए पानी हमारी कोशिकाओं से बाहर निकल जाता है। यह अधिकांश कोशिकाओं के लिए हानिकारक है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए विनाशकारी है। जैसे ही वे सिकुड़ते हैं, वे अपने सामान्य स्थानों से दूर हो जाते हैं। ऐसे में फटी हुई रक्त वाहिकाओं और मस्तिष्क में तरल पदार्थ का निर्माण दौरे और कोमा का कारण बनता है। इसके अलावा फेफड़ों में द्रव का निर्माण हो सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको प्यास, मतली, उल्टी और कमजोरी आदि भी महसूस हो सकती है।

3. शरीर में सूजन

शरीर में सूजन भी ज्यादा नमक खाने का ही नतीजा है। दरअसल, नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ता है और ज्यादा पानी बनने का कारण बनता है।  ये पानी आपकी कोशिकाओं में चला जाता है और फिर शरीर के अलग-अलग अंगों में रुक जाता है। इससे उन अंगों में आपको सूजन नजर आ सकती है। मेडिकल टर्म में इसे एडिमा भी कहते हैं। एडिमा मुख्य रूप से शरीर में बहुत अधिक नमक, सोडियम क्लोराइड की अवधारण के कारण होती है। अतिरिक्त नमक शरीर को पानी बनाए रखने का कारण बनता है और टिशूज में सूजन का कारण बनता है।

Insidehighbp

4. ऑस्टियोपोरोसिस

सोडियम क्लोराइड यानी कि नमक और अतिरिक्त प्रोटीन का सेवन मूत्र में कैल्शियम के उत्सर्जन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इससे हड्डियों में कैल्शियम का क्षरण होता है। इसलिए ज्यादा नमक के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस के लिए प्रमुख जोखिम कारकों में से एक माना जाता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उनके अचानक से टूटने का डर बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें : World Kidney Day 2022: एक्सपर्ट बता रहे हैं किडनी रोगों के लक्षण, कारण और इसके उपचार के बारे में

5. मांसपेशियों में दर्द

नमक हमारे शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों के संकुचन, तंत्रिका कार्य और रक्त की मात्रा को विनियमित करने में मदद कर सकता है। यह आपके शरीर में द्रव के स्तर को भी नियंत्रित करता है। लेकिन हम जब ज्यादा नमक खाते हैं, तो ये मांसपेशियों में दर्द का भी कारण बनता है। इसके पीछे एक कारण ये भी है कि नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और  वॉटर रिटेंशन को बढ़ा कर मांसपेशियों में ऐंठन लाता है। 

इसलिए किसी को भी नमक के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। नहीं तो, ये शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाते हैं। ये आगे चलकर,दिल की बीमारियों और किडनी से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। 

all images credit: freepik

Read Next

कहीं बार-बार चक्कर आने का कारण डिप्रेशन तो नहीं? डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें

Disclaimer