भारत में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली सबसे पुरानी है, जिसमें जड़ी-बूटियों और औषधियों के माध्यम से व्यक्ति की बीमारियों और समस्याओं का समाधान किया जाता है। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है सब्जा बीज, जिसे 'तुलसी के बीज' या 'स्वीट बेसिल सीड्स' भी कहा जाता है। सब्जा के बीजों का उपयोग बीते कुछ सालों में काफी बढ़ा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके गुण सेहत को अनेक लाभ पहुंचाते हैं। सब्जा के बीज न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं, बल्कि वजन घटाने, बालों की क्वालिटी सुधारने, शरीर की ताकत बढ़ाने और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने सेहत के लिए सब्जा के बीजों के फायदों के बारे में बताया है।
1. एसिडिटी और कब्ज में सहायक
सब्जा बीज पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माने जाते हैं, इन बीजों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। फाइबर के कारण ये बीज कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। सब्जा बीज पानी में भिगोने पर एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं जो आंतों को स्मूथ बनाता है और मल निष्कासन को आसान करता है। इसके अलावा, सब्जा बीज अम्लता यानी एसिडिटी को कम करने में सहायक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, ये बीज शरीर में पीएच संतुलन को बनाए रखते हैं, जिससे एसिडिटी से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी शिशु को करवाते हैं वीडियो कॉल पर बात? तो डॉक्टर से जानिए इसके नुकसान
टॉप स्टोरीज़
2. वजन घटाने में सहायक
आज के दौर में मोटापा एक बड़ी समस्या है। सब्जा बीज वजन घटाने के लिए सहायक हो सकते हैं, इन बीजों को पानी में भिगोने पर ये फूलकर डबल से ज्यादा हो जाते हैं और पेट को जल्दी भरने में मदद करते हैं। इससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। सब्जा बीजों में पाए जाने वाले फाइबर और अन्य पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे शरीर में एक्सट्रा फैट की समस्या कम हो सकती है। नियमित रूप से सब्जा बीजों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. बालों की क्वालिटी में सुधार
आयुर्वेद में बालों की सेहत को सुधारने के लिए सब्जा बीजों का विशेष महत्व है। इन बीजों में प्रोटीन, विटामिन K और आयरन होता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाते हैं। सब्जा बीजों से बालों को पोषण मिलता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, ये बीज त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या दूर होती है। नियमित रूप से सब्जा बीजों का सेवन करने से बालों की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: खराब गट हेल्थ किस तरह पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट से
4. ताकत बढ़ाने में सहायक
सब्जा बीजों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य जरूरी खनिज होते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के लिए जरूरी है, जबकि कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। सब्जा में मौजूद फैटी एसिड शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखते हैं, जिससे थकान कम होती है और शारीरिक क्षमता में सुधार होता है। जिन लोगों को थकान की शिकायत रहती है, उन्हें सब्जा बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
सब्जा बीजों का सेवन कैसे करें
सब्जा बीजों का सेवन करने के कई तरीके हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच सब्जा बीज डालकर कुछ समय के लिए भिगो दें। जब बीज फूलकर जेल जैसे बन जाएं, तब इसे पी सकते हैं। इसे आप नींबू पानी, शरबत, स्मूदी या दही में भी मिला सकते हैं।
All Images Credit- Freepik