स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर मखाने खाने की सलाह देते हैं। मखाने में मैग्निशियम, कैल्शियम, प्रोटीन व कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। इसमें सोडियम और फैट कम मात्रा में होता है, इसलिए ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मखाने खाने से हड्डियां मजबूत होती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल होती है। लेकिन कई बार लोग अपने टेस्ट के चलते इसे तेल में फ्राई करके खाने लगते हैं। ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। यदि आप भी मखाने खाते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। आगे जानते हैं मखाने को तेल में फ्राई करके खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना
ब्लड शुगर के मरीजों को तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे व्यक्ति के शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यदि आप तेल में तल कर मखाना खाते हैं ऐसा न करें। शुगर के मरीजों को पाचन क्रिया संंबंधी समस्या जैसे कब्ज आदि की परेशानी होती है। तली हुई चीजों से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है।
इसे भी पढ़े : मखाना खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन
वजन तेजी से बढ़ना
शरीर के वजन को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में मखाना शामिल कर सकते हैं। यदि आप मखाने खाते हैं तो ध्यान दें कि इसे बिना तले ही खाएं। मखाने तेल में फ्राई करके खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए वजन को कम करने वाली डाइट में इसे फ्राई करके शामिल न करें।
त्वचा पर होता है बुरा असर
तैलीय आहार त्वचा पर बुरा असर डालते हैं। जिन लोगों को त्वचा तैलीय हैं उनको तेल में तले मखाने खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से कील मुंहासों की समस्या हो सकती है। कई तरह के तेल पाचन क्रिया को खराब करते हैं जिसकी वजह से भी आपको त्वचा पर कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है।
पाचन क्रिया को करता है प्रभावित
पाचन क्रिया सही होने से व्यक्ति को भोजन से पर्याप्त पोषण मिलता है। यदि व्यक्ति की पाचन क्रिया प्रभावित है तो उसको कब्ज, गैस व पेट का फूलना आदि समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तेल में तले हुए मखाने से पाचन क्रिया पर दबाव बनता है।
इसे भी पढ़े : सुबह खाली पेट मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इसे खाने का तरीका
हृदय रोग की संभावना
तेल में तले हुए मखाने खाने से हृदय रोगियों को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। खराब तेल में तले मखाने से शरीर मे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। जिसका सीधा असर हृदय पर पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी तले हुए मखाने खाने से बचना चाहिए।
मखाने का संपूर्ण फायदा लेने के लिए आप इसे बिना तले ही खाएं। साथ ही इसको खाली पेट खाने से अधिक लाभ मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version