Makhana Benefits for Females: मखाना काफी स्वादिष्ट और पौषिटक होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। मखाना कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक बेहतर सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैलोरी भी पाई जाती है। मखाने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में किया जा सकता है। वैसे तो मखाने हर उम्र और लिंग के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं महिलाओं के लिए मखानों के फायदों के बारे में। तो चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशिय डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं मखाना खाने से महिलाओं को कौन-कौन से फायदे (Makhana Benefits for Women) मिलते हैं।
1. प्रेगनेंसी में फायदेमंद मखाना (Makhana Benefits in Pregnancy)
गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं, ऐसे में मखाने से उन्हें सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। इसके सेवन से प्रेगनेंसी के दौरान आनी वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। शारीरिक कमजोरी, थकान दूर होती है।
2. हड्डियां मजबूत बनाए (Makhana Benefits for Bones)
40 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में मखाना काफी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम मखाने में करीब 60 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मखाने को रोज की डाइट में शामिल करने से हड्डियों में दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें - दूध के साथ खसखस और मखाना मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करें सेवन
3. वजन कम करने में फायदेमंद (Makhana Benefits for Weight Loss)
आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो मखाने को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। मखाना वेट लॉस करने में कारगर होता है। वजन घटाने के लिए आप सुबह खाली पेट मखाने का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिनभर भूख कम लगेगी, जिससे वजन कंट्रोल में रहेगा। मखाना खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
4. त्वचा के लिए लाभकारी (Makhana Benefits for Skin)
मखाना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। महिलाएं अकसर अपनी स्किन को लेकर कॉन्शियस रहती हैं। ऐसे में मखाने का सेवन किया जा सकता है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को बढ़ती उम्र में भी जवां बनाए रखते हैं। मखाना खाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा यूवी किरणों से होने वाले डैमेज से बचने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें - सुबह खाली पेट मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इसे खाने का तरीका
5. कमजोरी दूर करे मखाना (Makhana for Weakness)
मखाने में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। महिलाओं में कमजोरी अकसर देखने को मिलती है। ऐसे में मखाने खाना फायदेमंद हो सकता है। मखाने में प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेट होता है, इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। कमजोर और थकान दूर होती है।
आप भी अपनी डाइट में मखाना शामिल कर सकती हैं। मखाना आपकी कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में कारगर माना जाता है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की राय पर ही इनका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version