Expert

क्या पीरियड्स में दही खाना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान

आप पीरियड्स के दौरान दही का सेवन बिल्कुल सुरक्षित तरीके से कर सकती है। हालांकि आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स में दही खाना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान


महिलाओं को हर महीने पीरियड्स जैसी समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें काफी दर्द और तकलीफ का भी सामना करना होता है। साथ ही कई खाने-पीने की चीजों को लेकर भी कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान इन चीजों के सेवन से दर्द और परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि यह सभी महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करता है कि उन्हें पीरियड्स या किसी विशेष समस्या के कारण इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या हम पीरियड्स के दौरान दही खा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि दही के सेवन से रक्तस्त्राव की समस्या बढ़ सकती है और कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन क्या ये बात सच है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा की फाउंडर और सीनियर डायटीशियन कामिनी सिन्हा से। 

क्या पीरियड्स में दही खाना चाहिए

अगर आपके मन में भी दही खाने के बारे में ये सवाल उठते हैं, तो इसका सीधा जबाव है कि आप पीरियड्स के दौरान बिना किसी चिंता के दही का सेवन कर सकते हैं। डायटीशियन कामिनी के अनुसार, दही का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर में इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा यह आपके मूड को रिफ्रेश करने में भी मदद करता है। दही में प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया के लिए काफी अच्छे होते हैं और उन्हें बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसके अलावा दही में कैल्शियम, फैट और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपको पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, चिंता और डिप्रेशन से बचाते हैं। 

curd-in-periods

 Image Credit- Freepik

पीरियड्स के दौरान दही खाने के फायदे

1. दही में पाए जाने वाले गुणों के कारण यह वेजाइनल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। 

2. इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है। साथ ही कई प्रकार को रोगों को दूर रखता है। 

3. दही के सेवन से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। यह शरीर में एक्सट्रा फैट जमा नहीं होने देता है। 

4. इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही दर्द में भी आराम दिलाता है। 

5.  दही में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके बालों और स्किन के लिए भी काफी उपयोगी होता है। 

इसे भी पढे़ं- क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार

 

क्या रात में दही का सकते हैं?

कई लोगों का मानना है कि रात में दही का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं शरीर में हो सकती है लेकिन पीरियड्स के दौरान या आम दिनों में भी आप रात में दही का सेवन कर सकती है। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। डायटीशियम कामिनी के अनुसार, यह एक मिथ्य रात में दही नहीं खाना चाहिए बल्कि आप किसी भी समय दही का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पेट और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि अगर आपको किसी अलग तरह की परेशानी है या आप खांसी-जुकाम से पीड़ित है, तो उस स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के दही का सेवन रात में न करें। बाकी आम स्थितियों में आप रात में भी दही का सेवन कर सकते हैं। 

curd-in-periods

 Image Credit- Freepik

किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए?

वैसे देखा जाए तो ऐसा कुछ नहीं है कि आप दही नहीं खा सकते हैं। कई बीमारियों में भी डॉक्टर दही खाने की सलाह देते हैं। हालांकि अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो उस स्थिति में आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप पीरियड्स के दौरान योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी प्रोबायोटिक्स पाए जाते है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियां दूर होती है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

बच्चों को अंडे खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें अंडा क्यों माना जाता है सुपरफूड

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version