Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Expert

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को चिया सीड्स खाना चाहिए या नहीं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए चिया सीड्स का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। हां, कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, जैसे-

Is It Safe To Eat Chia Seeds During Breastfeeding In Hindi: जिस तरह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत सारी सलाहें दी जाती हैं। खासकर, उनकी डाइट को लेकर। ऐसा ही कुछ स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी कहा जाता है। दरअसल, इस दौरान महिला जो भी खाती-पीती है, उसका सीधा-सीधा असर बच्चे को होता है। मां हेल्दी चीजें खाएगी, तो बच्चे की सेहत बेहतर होगी और बच्चे की इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी। वहीं, अगर मां अनहेल्दी चीजें खाती है, तो बच्चा कमजोर हो जाता है और उसे पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर बनी रहती हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे कि क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं चिया सीड्स का सेवन कर सकती हैं। इस सवाल का जवाब इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि चिया सीड्स को काफी हेल्दी विकल्प माना जाता है। तो क्या ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं के लिए भी यह लाभकारी है? आइए, जानते हैं डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

स्तनपान कराने के दौरान चिया सीड्स खाना सुरक्षित होता है?- Kya Breastfeeding Me Chia Seeds Kha Sakte Hai

Is It Safe To Eat Chia Seeds During Breastfeeding

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चिया सीड्स काफी हेल्दी होते हैं। चिया सीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज किया जा सकता है, ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित रहता है और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं। इस तरह, देखा जाए तो ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाओं के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। स्तनपान कराने के दौरान इसका सेवन किया जाना बिल्कुल स्वस्थ है। यह शरीर में आई सूजन को कम करने और एंग्जाइटी तथा डिप्रेशन से लड़ने में भी मदद करता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को ऐसी चीजों की अधिक जरूरत होती है, जो उनकी मेंटल हेल्थ में भी सुधार कर सके। इसलिए, आप इसे ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं के लिए सुरक्षित कह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दूध में भिगोकर खाएं चिया सीड्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान चिया सीड्स खाने के फायदे

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान चिया सीड्स खाया जाने से महिला को कई सारे फायदे मिलते हैं, जैसे-

पोषक तत्वों से भरपूर

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। स्तनपान कराने के दौरान महिलाओं को ऐसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जो उन्हें हेल्दी रखती है और उनके बच्चे को भी पर्याप्त पोषण देती है।

बॉडी हाइड्रेट रहती है

चिया सीड्स पानी को अवशोषित कर सकते हैं और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अगर ऐसा न हो, तो बच्चे की सेहत को भी प्रभावति कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए इन 7 फूड्स का सेवन

एनर्जी का भरपूर

जैसा कि अपने पहले ही बताया है कि चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका सेवन करने से स्तनपान कराने वाली महिलाओं में एनर्जी की कमी नहीं होती है। ध्यान रखें कि स्तनपान करवाने की वजह से अक्सर महिलाएं डल फील करती है। वहीं, चिया सीड्स से डलनेस, लो एनर्जी और थकान की समस्या दूर हो जाती है।

कब न करें चिया सीड्स का सेवन

Is It Safe To Eat Chia Seeds During Breastfeeding

  • अगर आपको चिया सीड्स से एलर्जी है, तो बेहतर होगा कि स्तनपान कराने के दौरान इसका सेवन करने से बचें। इसका बुरा प्रभाव बच्चे की सेहत पर भी देखने को मिल सकता है।
  • अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हैं, तो चिया सीड्स से दूर रहें। ऐसी कंडीशन में चिया सीड्स का सेवन करने से पेट में ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां होने लगती हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं तो आजमाएं अजवाइन और गुड़ का ये नुस्खा, मिलेगा फायदा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 20, 2024 13:00 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content